फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Nephew arrested for stealing Rs 1 lakh cash, gold chain and three laptops

Gurugram News: एक लाख नकद, सोने की चेन और तीन लैपटॉप चोरी करने में भतीजा गिरफ्तार

Tue, 04 Aug 2026 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Nephew arrested for stealing Rs 1 lakh cash, gold chain and three laptops
महिला की शिकायत पर पुलिस ने भतीजे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। न्यू कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने ही भतीजे पर घर से एक लाख रुपये नकद, सोने की चेन, तीन लैपटॉप और पेन ड्राइव चोरी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 2 अगस्त को युवक के खिलाफ चोरी संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा

ज्योति पार्क निवासी कृष्णा रानी दीवान ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनका भतीजा सोनीपत निवासी पियूष सहगल 9 जुलाई को उनके घर आया था। 11 जुलाई को उनके भतीजे के वापस जाने के बाद घर की जांच की गई तो कमरे से एक लाख नकदी, सोने की एक चेन, तीन लैपटॉप व कुछ पेन ड्राइव गायब मिले। महिला ने आरोप लगाया कि यह सामान उनके भतीजे पियूष सहगल ने ही चोरी किया है। शिकायत मिलने पर न्यू कॉलोनी थाने की पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित करके जांच शुरू की। मामले की छानबीन हेड कांस्टेबल पूरणमल कर रहे हैं। न्यू कॉलोनी थाने के प्रभारी व इंस्पेक्टर संजीव ने बताया कि आरोपी पियूष को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है। आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed