फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   NEP will be implemented in GU's pharmacy department next year

Gurugram News: जीयू के फार्मेसी विभाग में अगले वर्ष लागू हो सकेगी एनईपी

Mon, 25 Sep 2023 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
NEP will be implemented in GU's pharmacy department next year
तकनीकी कारणों से फार्मेसी में नहीं मिला लाभ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। फार्मेसी विभाग में पढ़ने वाले गुरुग्राम विश्वविद्यालय (जीयू) के छात्रों को अगले वर्ष से नई शिक्षा नीति यानी एनईपी का लाभ मिल सकेगा। हालांकि जीयू के अन्य मास्टर डिग्री प्रोग्राम के छात्र इसका लाभ ले रहे हैं। तकनीकी कारणों से फार्मेसी विभाग में देरी हुई है।

जीयू में फार्मेसी विभाग में बैचलर ऑफ फार्मेसी, बी फार्म लीट, मास्टर ऑफ फार्मेसी (फार्माकॉलॉजी), मास्टर ऑफ फार्मेसी ( फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री ) जैसे कोर्स कराए जा रहे हैं। इसमें स्नातक कोर्स को छोड़कर मास्टर डिग्री में इसी वर्ष से सभी अन्य कोर्स में एनईपी का लाभ शुरू हो चुका है। हालांकि तकनीकी कोर्स होने के कारण अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के प्रावधान अनुसार कुछ अन्य मानकों पर काम बाकी है। मानक पूरा करने के बाद एनईपी लागू करने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

विवि के कुलपति दिनेश कुमार ने बताया कि फार्मेसी विभाग में शैक्षणिक सत्र 2024-25 से एनईपी लागू करने के लिए विवि काम कर रहा है। इस वर्ष इस विभाग के मास्टर डिग्री प्रोग्राम में यह कोर्स लागू नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed