फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The cleanliness of areas ranging from the stadium grounds to the restrooms will be monitored.

Gurugram News: स्टेडियम के मैदान से शौचालय तक की सफाई की होगी निगरानी

Mon, 14 Sep 2026 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
The cleanliness of areas ranging from the stadium grounds to the restrooms will be monitored.
बड़ी घास और शौचालयों में गंदगी की शिकायतों के बाद हरकत में आया विभाग, प्रशिक्षकों की तय होगी जिम्मेदारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। खेल मैदानों और स्टेडियमों में गंदगी और अव्यवस्था की शिकायतों के बाद अब खेल विभाग ने सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी करने का फैसला लिया है। स्टेडियम के खेल मैदान से लेकर शौचालय तक की साफ-सफाई की स्थिति पर नजर रखी जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए प्रशिक्षकों की जिम्मेदारी तय करने के साथ उनकी कमेटी गठित करने पर भी चर्चा हुई है। दरअसल खेल मंत्री गौरव गौतम ने बृहस्पतिवार को मैदानों में बड़ी-बड़ी घास और गंदगी की शिकायतों पर नाराजगी जताई थी।

खेल मंत्री गौरव गौतम के निर्देश के बाद शुक्रवार को गुरुग्राम मंडल के खेल उपनिदेशक राम मेहर सिंह ने नेहरू स्टेडियम में मंडल के छह जिलों के जिला खेल अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें गुरुग्राम के अलावा रेवाड़ी, पलवल, फरीदाबाद, नूंह और महेंद्रगढ़ के जिला खेल अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन

कमेटी तैयार करेगी सफाई की रिपोर्ट

राम मेहर सिंह ने बैठक में सभी जिला खेल अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित समय सीमा में सफाई व्यवस्था में सुधार किया जाए। इसके बाद संबंधित अधिकारी स्टेडियमों का दौरा कर मौके पर व्यवस्था की जांच करेंगे। जिला खेल अधिकारियों से खेल मैदानों और शौचालयों की साफ-सफाई की स्थिति फोटो और वीडियो कॉल के माध्यम से दिखाने को भी कहा गया है। खेल मैदानों और शौचालयों की नियमित जांच के लिए प्रशिक्षकों की जिम्मेदारी तय करने की योजना है। इसके लिए प्रशिक्षकों की एक कमेटी गठित करने पर भी बैठक में चर्चा हुई। कमेटी स्टेडियम और खेल मैदानों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था की रिपोर्ट तैयार करेगी। यदि सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त धनराशि की जरूरत पड़ती है तो विभाग की ओर से राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल मैदान और स्टेडियम खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए बेहतर स्थिति में होने चाहिए। सफाई व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्धारित समय के बाद निरीक्षण कर व्यवस्था की जांच की जाएगी और लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। -राम मेहर सिंह, खेल उपनिदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed