फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Neighbors thrashed an old man who went to settle a dispute

Gurugram News: झगड़ा शांत कराने गए बुजुर्ग की पड़ोसियों ने पीटकर की हत्या

Mon, 29 May 2023 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Neighbors thrashed an old man who went to settle a dispute
शराब के नशे में धुत थे तीनों आरोपी, पुलिस ने मामला दर्ज किया
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। न्यू पालम विहार फेस-एक क्षेत्र में रविवार सुबह ही नशे में धुत तीन लोगों ने पड़ोस में रह रहे बुजुर्ग किराएदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बुजुर्ग झगड़े में बीच बचाव करने पहुंचे थे। इससे हमलावर नाराज थे। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। बजघेड़ा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी का निवासी राजगिरी पंडित (65) यहां पर पालम विहार क्षेत्र में रहता था और मजदूरी का काम करता था। मृतक के बेटे बृजनंदन ने बताया कि रविवार सुबह करीब पांच बजे उसके पिता घर के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले तीन युवक मोटरसाइकिल से आए और मौके पर मौजूद सबके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट के दौरान उसके पिता ने पड़ोसियों का बीच बचाव किया तो आरोपियों ने उनके पिता के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट में उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आरोपियों के हमले मेें एक महिला समेत तीन लोगों को भी चोट आई है। आरोपियों ने मृतक के बेटे का सिर भी फोड़ दिया।
विज्ञापन

इसी दौरान मौके पर मौजूद लोग इकट्ठा होने लगे तो आरोपी मौके से मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
मुआवजा और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
समाज सेवक राजेश पटेल ने बताया कि मृतक का परिवार बहुत गरीब है। उनका दाह संस्कार भी समाज के लोगों ने मिलकर किया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को सरकार की तरफ से मुआवजा मिले। इसके लिए पूर्वांचल समाज के लोग जिला उपायुक्त से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही पीड़ित परिवार के लोग पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed