{"_id":"64e3c313440911894f053da6","slug":"neighbors-attacked-for-helping-the-young-man-who-fell-on-the-ground-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-12749-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जमीन पर गिरे युवक की मदद करने पर पड़ोसियों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जमीन पर गिरे युवक की मदद करने पर पड़ोसियों ने किया हमला
विज्ञापन
शराब के नशे में धुत थे आरोपी, पटौदी थाना पुलिस ने किया केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। गली में जमीन पर गिरे युवक की मदद करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। पड़ोसियों ने मदद करने वाले पर हमला कर उसे घायल कर दिया। वारदात की जानकारी पुलिस को दी गई। सोमवार को पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव रामपुर के रहने वाले सुभाष चंद ने बताया कि वह 18 जुलाई की शाम दूध लेने गए थे। जब वापस आए तो पड़ोसी कृष्ण के घर के बाहर ज्ञानचंद जमीन पर गिरा हुआ था। इस पर वह उसकी मदद करके उसे उठाने लगे। आरोप है कि इसी दौरान ज्ञानचंद का बेटा देवेंद्र और कृष्ण बाहर आए जो शराब के नशे में थे।
आरोप है कि दोनों ने मिलकर उन पर पथराव कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने उन्हें डंडों से पीटा और घायल कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही सुभाष के बच्चे मौके पर पहुंचे जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।