फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Negligence of Municipal Corporation: Private cleaning workers were removed, government did not appoint them.

नगर निगम की लापरवाही: निजी सफाई कर्मियों को हटाया, सरकारी लगाए नहीं

Fri, 29 Dec 2023 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Negligence of Municipal Corporation: Private cleaning workers were removed, government did not appoint them.
- नगर निगम के जोन तीन और चार का बुरा हाल, कॉलोनियों में जमा हुई गंदगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। तीन दिन पहल नगर निगम ने जोन-तीन और चार में निजी सफाई कर्मियों को हटा दिया, लेकिन अब तक सरकारी कर्मचारियों को उनकी जगह नहीं लगाया गया। नतीजतन जोन तीन और चार की कॉलोनियों में गंदगी जमा हो गई है।
नगर निगम के अधिकारियों ने लोगों से कहा कि व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए ये अदला-बदली की जा रही है। जोन-एक और दो में निजी ठेकेदारों को ओर जोन तीन और चार में नगर निगम के कर्मी लगाए जाने हैं, मगर सरकारी कर्मियों को लगाए बगैर जोन तीन और चार से निजी ठेकेदारों को यहां से हटा दिया गया है। इससे गंदगी और अव्यवस्था व्याप्त है। दूसरी ओर जोन तीन और चार की सोसाइटियों और कॉलोनियों के लोग नहीं चाहते कि सरकारी सफाई कर्मी वहां आए। उनका मानना है कि अगर वे काम नहीं करें तो उनपर दबाव नहीं बनाया जा सकता।
विज्ञापन




कॉलोनीवासियों की राय
120 एकड़ में फैले सेक्टर में सफाई के लिए कोई कर्मचारी नहीं है। निगम ने ठेकेदार को वापस बुला लिया है। कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की। गंदगी के कारण बुरा हाल है। यहां 2500 घर और 12 ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी के लोग त्रस्त हैं। कई जगह गंदगी जमा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पुनीत पाहवा, आरडब्ल्यूए महासचिव सेक्टर 45



जोन 3- 4 से निजी सफाई कर्मी 25 दिसंबर से हटा दिए गए हैं। निगम के अपने कर्मचारी यहां लगाएंगे मगर कब लगाएंगे पता नहीं। यहां के लोग निजी सफाई कर्मी ही चाहते हैं क्योंकि वे बेहतर काम करते हैं, उनको शिकायत का डर रहता है।
- प्रवीण यादव, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष आरडी सिटी सेक्टर 52



काफी परेशानी हो रही है। सफाईकर्मी तो हटा लिए मगर विकल्प नहीं दिया। अभी तक यहां दूसरे सफाईकर्मी नहीं लगाए गए हैं। पहले उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी।

- हरीश गांधी, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष निर्वाणा कंट्री, सेक्टर 50


साउथ सिटी वन में पिछले पांच दिनों से कूड़ा नहीं उठाया गया। सेक्टर 40 मार्केट से पिछले तीन दिनों से कूड़ा नहीं उठाया गया है। मुख्यमंत्री के दौरे के बाद सख्ती की गई और सफाई कर्मियों को इस कारण इधर से उधर किया जा रहा है।
- श्रीपाल जून आरडब्ल्यूए अध्यक्ष साउथ सिटी वन- मार्केट कमेटी अध्यक्ष सेक्टर 40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed