फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Needy 1235 families will get employment opportunities, Antyodaya Gram Utthan Mela will be held from November 29 to December 22

जरूरतमंद 1235 परिवारों को मिलेंगे रोजगार के मौके, 29 नवंबर से 22 दिसंबर तक होंगे अंत्योदय ग्राम उत्थान मेले

Mon, 22 Nov 2021 06:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Needy 1235 families will get employment opportunities, Antyodaya Gram Utthan Mela will be held from November 29 to December 22
गुरुग्राम। गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों के लिए मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत मेले लगाए जाएंगे। एक लाख 80 हजार रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवार इस योजना में शामिल किए जा रहे हैं। जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने बताया कि जिले में अब तक चिह्नित 1235 परिवारों को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 29 नवंबर से 22 दिसंबर तक खंड, नगरपालिका एवं नगर निगम स्तर पर अंत्योदय ग्राम उत्थान मेले होंगे। संबंधित एसडीएम व संयुक्त आयुक्त को मेले का नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि इन मेलों का आयोजन 30 नवंबर को कार्यालय खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी फर्रुखनगर, 02 दिसंबर को पंचायत घर ग्राम दौला ब्लॉक सोहना, 07 दिसंबर मीटिंग हॉल, उपमंडल अधिकारी कार्यालय पटौदी में होगा। इसी तरह से 09 दिसंबर को सामुदायिक भवन टिकली, 13 दिसंबर को नगर निगम गुरुग्राम के जोन 1 के सामुदायिक भवन सेक्टर चार में होगा। 15 दिसंबर को जोन 2,3,4 व 5 के लिए सामुदायिक भवन सुखराली, 17 दिसंबर को जोन 06 के लिए सामुदायिक भवन सुखराली व 21 दिसंबर को पंचायत घर ग्राम दौला नगर परिषद सोहना में मेला किया जाएगा। संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, सचिव नगर पालिका एवं नगर परिषद द्वारा चिह्नित परिवारों को मेले में बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed