फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Need to take civic duties beyond the government ambit.

Gurugram News: नागरिक कर्तव्यों को सरकारी दायरे से बाहर निकालने की जरूरत

Sun, 27 Sep 2026 05:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
Need to take civic duties beyond the government ambit.
सीएम सैनी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 138वीं कड़ी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ टिकली मंडल के बूथ नंबर 408 स्थित जीएनएच कन्वेंशन सेंटर में सुना। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न राष्ट्रीय और सामाजिक विषयों पर विचार साझा किए। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति और सुरक्षा बलों की भूमिका का उल्लेख किया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम नागरिकों को सामाजिक, राष्ट्रीय और जनभागीदारी से जुड़े विषयों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। सीएम ने कहा कि स्वच्छता, नशामुक्त युवा और नागरिक कर्तव्य जैसे विषय केवल सरकारी अभियानों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनमें समाज की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। बूथ स्तर पर मन की बात का सामूहिक श्रवण कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री के संदेश से जोड़ने के साथ स्थानीय स्तर पर संवाद का अवसर भी देता है। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत पौधरोपण किया।
विज्ञापन

सीएम ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत खेल के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने बॉक्सर युग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो स्वर्ण पदक और थाईलैंड में एशियन गोल्ड मेडल जीतने, निकिता सहरावत को अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल करने व सुबोध भट्ट को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में तीन स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीतने पर सम्मानित किया। इसी तरह निशांत दायमा को राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिताओं में एक स्वर्ण और दो रजत पदक, सचिन को राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक व प्रिया यादव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक जीतने की उपलब्धि पर सम्मानित किया गया। सृष्टि ने सीनियर विश्व चैंपियनशिप में चार बार पदक जीतकर, जबकि विवेक भारद्वाज ने तुर्की के इस्तांबुल में ग्लोबल ग्रेपलिंग सीरीज रेसलिंग में कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed