फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   National Survey of Manuscripts Launched

Gurugram News: पांडुलिपियों का राष्ट्रीय सर्वेक्षण शुरू

Wed, 27 May 2026 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
National Survey of Manuscripts Launched
नूंह। भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर और बौद्धिक विरासत को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा ‘ज्ञान भारतम् मिशन’ के तहत राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान चलाया जा रहा है। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि 16 मार्च 2026 से शुरू हुआ यह अभियान 15 जून तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

इसके तहत देशभर में परिवारों, मंदिरों और संस्थाओं में सुरक्षित पांडुलिपियों, ताड़पत्रों और दुर्लभ अभिलेखों को ‘ज्ञान भारतम् ऐप’ के माध्यम से जियो-टैग कर डिजिटल रूप से संरक्षित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लगभग 75 वर्ष या उससे अधिक पुरानी पांडुलिपियों को प्राथमिकता दी जाएगी। आधुनिक तकनीक से डिजिटलीकरण कर इन्हें राष्ट्रीय डिजिटल रिपॉजिटरी में सुरक्षित रखा जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि अभियान के दौरान पांडुलिपि धारकों के स्वामित्व अधिकार पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपनी प्राचीन पांडुलिपियों की जानकारी मोबाइल ऐप के माध्यम से साझा करने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed