{"_id":"6a91d62c047efec49f0ea944","slug":"national-sports-day-campaign-launched-in-government-schools-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-99233-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सरकारी स्कूलों में शुरू हुआ राष्ट्रीय खेल दिवस अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सरकारी स्कूलों में शुरू हुआ राष्ट्रीय खेल दिवस अभियान
विज्ञापन
खेलेगा भारत, जीतेगा भारत रखी गई थीम
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिले के सरकारी स्कूलों में शुक्रवार से तीन दिवसीय खेल एवं फिटनेस अभियान शुरू हुआ। 30 अगस्त तक चलने वाले अभियान की थीम खेलेगा भारत, जीतेगा भारत रखी गई है। अभियान के पहले दिन ही स्कूलों में विद्यार्थियों को खेल और फिटनेस गतिविधियों से जोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया।
भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से प्रस्तावित अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। इसके तहत सरकारी स्कूलों में विभिन्न खेल, व्यायाम और फिटनेस से जुड़ी गतिविधियां कराई जाएंगी। स्कूलों को अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान खत्म होने के बाद स्कूलों को आयोजित गतिविधियों और उनमें शामिल विद्यार्थियों की जानकारी की रिपोर्ट भी देनी होगी।