{"_id":"61bc615e4ce02b55c42c1d02","slug":"national-executive-meeting-of-bjp-kisan-morcha-will-be-held-on-december-19-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: 19 दिसंबर को होगी भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक, कृषि मंत्री करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: 19 दिसंबर को होगी भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक, कृषि मंत्री करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटन
Fri, 17 Dec 2021 03:37 PM IST
Vikas Kumar
एएनआई, गुरुग्राम
एएनआई, गुरुग्राम
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 17 Dec 2021 03:37 PM IST
सार
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा कार्यक्रम के समापन सत्र को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
नरेंद्र सिंह तोमर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी 19 दिसंबर को भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक गुरुग्राम में होगी। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि शाम के सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नेताओं को संबोधित करेंगे। किसान मोर्चे की बैठक सेक्टर-44 स्थित अपैरल हाउस के सभागार में होगी। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजकुमार चाहर की अध्यक्षता में होने वाली इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का शुभारंभ केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर करेंगे।
विज्ञापन
तोमर पहला सत्र लेंगे और कृषि संबंधी पार्टी की नीतियों को रखेंगे। भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठनात्मक विषयों पर संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी अपना उद्बोधन देंगे। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर मांडी, राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख मनोज यादव और विजय यादव ने बताया कि इस बैठक में भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री शामिल होंगे।
विज्ञापन