फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   National Energy Conservation Painting Competition to be organized

Gurugram News: राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण चित्रकला प्रतियोगिता का होगा आयोजन

Thu, 09 Oct 2025 11:43 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Thu, 09 Oct 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
National Energy Conservation Painting Competition to be organized
पलवल। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय एवं ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण चित्रकला प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया जा रहा है। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता विद्यालय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होगी। इसमें कक्षा 5 से 10 तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। समूह ‘क’ में कक्षा 5वीं से 7वीं और समूह ‘ख’ में कक्षा 8वीं से 10वीं के विद्यार्थी शामिल होंगे। विद्यालयों को दो घंटे का सत्र आयोजित कर सर्वश्रेष्ठ दो पेंटिंग्स 25 अक्टूबर तक राज्य नोडल अधिकारी को भेजनी होंगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता नवंबर में होगी, जिसमें विजेता विद्यार्थियों को 50 हजार, 30 हजार, 20 हजार तथा 100 प्रोत्साहन पुरस्कार दिए जाएंगे। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 11 दिसंबर 2025 को दिल्ली में आयोजित होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed