फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   National and international medal winners will be able to apply up to 25

राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता 25 तक कर सकेंगे नगद पुरस्कार के लिए आवेदन

Mon, 05 Jul 2021 06:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
National and international medal winners will be able to apply up to 25
गुरुग्राम। खेल एवं युवा मामले के विभाग ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की विभिन्न 29 प्रतियोगिताओं में पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों से नकद पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे हैं। गुरुग्राम के जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी जेजी बनर्जी ने बताया कि निदेशक खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा पंचकूला के निर्देशानुसार राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों से नकद पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन

आवेदनकर्ता 1 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 तक की अवधि की खेल उपलब्धियों के आधार पर 25 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ खिलाड़ी को खेल उपलब्धियों की सत्यापित प्रतियां और हरियाणा का स्थायी निवासी होने का प्रमाण भी आवेदन के साथ लगाना होगा। खिलाड़ी द्वारा हरियाणा राज्य की तरफ से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक अर्जित किया गया हो तो उसका राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का प्रमाणपत्र जिसमें खिलाड़ी द्वारा हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व किया हो साथ लगाना होगा। आवेदन के साथ बैंक खाता, बैंक का आईएफएससी कोड, यूनिक कोड, आधार कार्ड की प्रति को संलग्न करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों द्वारा किए गए आवेदनों पर खेल विभाग द्वारा आवेदनों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed