{"_id":"6ab133fc66853360d4049a8f","slug":"namo-cricket-league-thrilling-excitement-of-victory-witnessed-on-day-3-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-101777-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमो क्रिकेट लीग : तीसरे दिन दिखा जीत का जबरदस्त रोमांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमो क्रिकेट लीग : तीसरे दिन दिखा जीत का जबरदस्त रोमांच
विज्ञापन
प्रतिभागी युवाओं का उत्साह बढ़ाने पहुंचे केबिनेट मंत्री विपुल गोयल
नंबर गेम - 08 टीमों ने दर्ज की जीत
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में नमो क्रिकेट लीग जारी है। तीसरे दिन के मुकाबलों में आठ टीमों ने जीत दर्ज की। शहरी स्थानीय निकाय एवं राजस्व मंत्री विपुल गोयल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी और हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने आयोजन में शिरकत की।
विपुल गोयल ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि लीग का उद्देश्य खेल को बढ़ावा देना है। इसका लक्ष्य युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखना भी है। यह पहल युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश देती है। मानेसर 15 बॉयज ने सीए स्पार्टन्स को सात विकेट से हराया। हर्बल किंग्स ने क्रिकेट क्लब आया नगर को 18 रन से शिकस्त दी। सेक्टर-9 गुरुग्राम किंग्स ने ब्रदरहुड क्रिकेट क्लब को छह रन से हराया। न्यू स्टार इलेवन ने मानेसर 15 बॉयज को आठ विकेट से मात दी। द ब्रदरहुड ने हर्बल किंग्स को पांच रन से हराया। भगवा इलेवन मानेसर ने गुरुग्राम वारियर्स स्ट्राइकर्स को सात विकेट से हराया।
जीत का अंतर रहा कम
कई मुकाबलों में जीत का अंतर बेहद कम रहा। इससे आखिरी ओवर तक खेल में रोमांच बना रहा। महाराजा सूरजमल इलेवन ने डार्क नाइट को तीन रन से हराया। टीडीएल वारियर्स ने टीम लीगल को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। टीम लीगल सात विकेट पर 17 रन ही बना सकी थी। टीडीएल वारियर्स ने महज 1.2 ओवर में 20 रन बनाकर मुकाबला जीता।
विज्ञापन
ये टीमें रहीं विजेता
मानेसर 15 बॉयज ने सीए स्पार्टन्स को हराकर जीत हासिल की। हर्बल किंग्स और सेक्टर-9 गुरुग्राम किंग्स भी विजयी रहीं। न्यू स्टार इलेवन, द ब्रदरहुड और भगवा इलेवन मानेसर ने भी अपने मैच जीते। महाराजा सूरजमल इलेवन और टीडीएल वारियर्स ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में जारी नमो क्रिकेट लीग में प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए शहरी स्थानीय निकाय एवं राजस्व मंत्री विपुल गोयल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरूण भंडारी और हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने आयोजन में शिरकत की। तीसरे दिन के मुकाबलों में मानेसर 15 बॉयज, हर्बल किंग्स, सेक्टर-9 गुरुग्राम किंग्स, न्यू स्टार इलेवन, द ब्रदरहुड, भगवा इलेवन मानेसर, महाराजा सूरजमल इलेवन और टीडीएल वारियर्स ने जीत दर्ज की। कई मुकाबलों में जीत का अंतर बेहद कम रहा, जिससे आखिरी ओवर तक रोमांच बना रहा।
प्रतिभागी युवाओं का उत्साह बढ़ाने शहरी स्थानीय निकाय एवं राजस्व मंत्री विपुल गोयल भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि नमो क्रिकेट लीग का उद्देश्य खेल को बढ़ावा देना व युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखना है। इस पहल के माध्यम से युवाओं को खेलों से जुड़कर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया जा रहा है।
पहले मुकाबले में मानेसर 15 बॉयज ने सीए स्पार्टन्स को सात विकेट से हराया। सीए स्पार्टन्स की टीम पांच ओवर में आठ विकेट पर 29 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करते हुए मानेसर 15 बॉयज ने चार ओवर में तीन विकेट खोकर 30 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। वहीं, दूसरे मैच में हर्बल किंग्स ने क्रिकेट क्लब आया नगर को 18 रन से शिकस्त दी। हर्बल किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच ओवर में सात विकेट पर 49 रन बनाए। जवाब में आया नगर की टीम आठ विकेट पर 31 रन ही बना सकी। वहीं, सेक्टर-9 गुरुग्राम किंग्स ने ब्रदरहुड क्रिकेट क्लब को छह रन से हराया। सेक्टर-9 किंग्स ने दो विकेट पर 40 रन बनाए, जबकि ब्रदरहुड की टीम नौ विकेट पर 34 रन तक ही पहुंच सकी।
न्यू स्टार इलेवन ने मानेसर 15 बॉयज को आठ विकेट से हराया। मानेसर 15 बॉयज ने पांच ओवर में चार विकेट पर 26 रन बनाए। न्यू स्टार इलेवन ने 3.4 ओवर में दो विकेट खोकर 27 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसके बाद द ब्रदरहुड ने हर्बल किंग्स को पांच रन से हराया। द ब्रदरहुड ने सात विकेट पर 47 रन बनाए, जबकि हर्बल किंग्स की टीम चार विकेट पर 42 रन ही बना सकी। भगवा इलेवन मानेसर ने गुरुग्राम वारियर्स स्ट्राइकर्स को सात विकेट से मात दी। गुरुग्राम वारियर्स स्ट्राइकर्स ने पांच ओवर में सात विकेट पर 36 रन बनाए। भगवा इलेवन ने 2.5 ओवर में तीन विकेट खोकर 37 रन बनाकर जीत हासिल की।
महाराजा सूरजमल इलेवन ने डार्क नाइट को तीन रन से हराया। महाराजा सूरजमल इलेवन ने आठ विकेट पर 43 रन बनाए, जबकि डार्क नाइट की टीम पांच विकेट पर 40 रन तक ही पहुंच सकी। वहीं, टीडीएल वारियर्स ने टीम लीगल को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। टीम लीगल ने सात विकेट पर 17 रन बनाए। टीडीएल वारियर्स ने महज 1.2 ओवर में एक विकेट खोकर 20 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।