फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Namaz will not be allowed in public place after two Fridays

Gurugram News: दो जुमे के बाद सार्वजनिक स्थान पर नहीं पढ़ने देंगे नमाज

Wed, 02 Aug 2023 07:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 07:06 PM IST
विज्ञापन
Namaz will not be allowed in public place after two Fridays
समग्र हिंदू सेवा संघ ने खुले में नमाज पर रोक के लिए उपायुक्त निशांत यादव को सौंपा ज्ञापन।
समग्र हिंदू सेवा संघ ने प्रशासन को 11 अगस्त तक का दिया समय
विज्ञापन


सार्वजनिक स्थल पर नमाज पढ़ने पर रोक की मांग

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। समग्र हिंदू सेवा संघ ने दो जुमे के बाद खुले में नमाज पढ़ने पर रोक लगाने का संकेत दिया है। इसके लिए संघ ने बुधवार को जिला उपायुक्त निशांत यादव को ज्ञापन सौंपा। साथ ही अगले 15 दिन में अवैध मास विक्रेताओं और रेहड़ी पटरी वालों पर नकेल कसने की भी बात कही है।
समग्र हिंदू संघ ने उपायुक्त को लगभग डेढ़ साल पहले हिंदू-मुस्लिम संप्रदाय के बीच प्रशासनिक मध्यस्तता से हुई सहमति याद दिलाई। संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि छह दिसंबर 2021 को संयुक्त हिंदू संघर्ष समिति और मुस्लिम इमाम संगठन के बीच जिला प्रशासन की उपस्थिति में खुले में नमाज बंद करने पर सहमति बनी थी। उस दौरान जिला इमाम संगठन ने अति अल्प समय के लिए छह स्थानों पर खुले में नमाज पढ़ने की स्वीकृति मांगी। इमाम संगठन ने लिखित आश्वासन दिया कि जल्द ही इन छह स्थानों को मुक्त कर अन्य स्थान पर नमाज पढ़ी जाएगी। वर्तमान में 18 महीने बीतने के बाद भी इन जगहों पर नमाज बंद नहीं की गई।
विज्ञापन

संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि 24 से अधिक संगठनों को मिलाकर समग्र हिंदू सेवा संघ बना है। संघ ने सभी संगठनों की ओर से आगामी 11 अगस्त की जुमे की नमाज से पहले सार्वजनिक नमाज पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही अल्टीमेटम देते हुए कहा कि प्रशासन की नाकामी पर हिंदू समाज गैर कानूनी काम पर रोक लगाने के लिए आगे आएगा। इसके लिए तीव्र विरोध और आंदोलन करने के लिए संघ तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उपायुक्त निशांत कुमार ने बताया कि जिले में अभी चार सार्वजनिक जगहों पर नमाज पढ़ी जा रही है। प्रयास रहेगा कि जल्द ही मस्जिद, वक्फ बोर्ड, इबाबत गाह और निजी स्थानों पर नमाज पढ़ी जाए। किसी जगह को लेकर विवाद न हो, यह ध्यान रखा जाएगा।

रेहड़ी-पटरी वालों पर 15 दिन में नकेल लगाने की मांग
सोहना चौक से रेलवे स्टेशन, डाक खाना चौक से सेक्टर 4-7, पटौदी चौक से बसई चौक, सोहना चौक से बस स्टैंड की सड़कों पर अतिक्रमण कर रेहड़ी पटरी लगाने वालों पर नकेल कसने की मांग की। संघ ने अवैध दुकानों को तत्काल हटाने की मांग की। सरकार के अतिक्रमण हटाओ एजेंडे के तहत कार्रवाई की मांग की।


अवैध मीट की दुकानों पर भी लगाई जाए रोक
बगैर लाइसेंस चल रहीं अवैध मीट की दुकानों पर रोक लगाने की मांग भी संघ ने की। विद्यालय और मंदिरों के पास इस गतिविधि पर विशेष रोक की मांग की। इसके लिए प्रशासन को 15 दिन का समय दिया गया है। संघ के पदाधिकारियों में संरक्षक महावीर भारद्वाज, नत्थू सिंह सरपंच, ब्रह्म प्रकाश कौशिक, राजीव मित्तल, कुलभूषण भारद्वाज, चेतन शर्मा, नरेश कटारिया, डा अंजू रावत नेगी, कृष्ण भारद्वाज दौलताबाद, राम अवतार शर्मा, रिनु गुप्ता, जितेन्द्र शीतला कालोनी, गौरव, कृष्ण शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed