फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Nagina-Hodal road work to be built at Rs 7.29 crore started

Gurugram News: 7.29 करोड़ से बनने वाले नगीना-होडल मार्ग का कार्य शुरू

Mon, 17 Feb 2025 11:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Nagina-Hodal road work to be built at Rs 7.29 crore started
- तीन माह पूरा करने का लक्ष्य, सड़क जर्जर होने से लोगों को होती थी परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। वर्षों से मरम्मत की बाट जोह रहे नगीना होडल मार्ग का कार्य सोमवार से शुरू हो गया। अधिकारियों व ठेकेदार की मौजूदगी में सड़क को समतल करने का कार्य शुरू हुआ। इस पर 7.29 करोड़ की लागत आएगी। मार्ग के निर्माण को तीन महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। सड़क की मरम्मत होने पर इस पर आवागमन सुगम होगा। जिससे यहां के लोगों को काफी लाभ होगा। वर्षो पुरानी मांग का पूरा होने पर गोसेवा आयोग के पूर्व चेयरमेन भानीराम मंगला सहित स्थानीय लोगों ने सरकार व विभाग का आभार जताया है।

लोक निर्माण विभाग के एसडीओ जितेंद्र धनखड़ ने बताया कि होडल-नगीना सड़क काफी जगह से जर्जर थी। इसकी मरम्मत के लिए विभाग ने इस्टीमेट तैयार कर सरकार व उच्चाधिकारियों को मंजूरी के लिए भेजा था। जिस पर सरकार द्वारा राशि मंजूर करने के साथ ही विभाग ने इसका ठेका डीवोटी कंपनी को छोड़ दिया। वहीं ठेकेदार द्वारा सोमवार को सड़क की मरम्मत का कार्य भी शुरू करा दिया है। मरम्मत का कार्य तेजी से किया जाएगा। मरम्मत के कार्य में किसी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाए इसका भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

-------------
होडल-नगीना सड़क की मरम्मत की मांग काफी अहम थी। जिसे सरकार ने पूरा कर दिया है। मार्ग से सफर करना काफी आसान हो जाएगा। - महमूद, सिंगार
-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

जर्जर सड़क पर काफी लोग जान गंवा चुके हैं। सड़क बनने से यातायात सुगम होगा और दुर्घटनाओं में काफी हद तक रोक लगेगी। -भगवत सैनी, पुन्हाना
-------------------------------
नीमका गांव से नगीना तक नूंह डिवीजन में है। 30 किलोमीटर तक कार्य किया जाएगा। तीन माह के अंदर इसे पूरा कर दिया जाएगा। - परीक्षित, कनिष्ठ अभियंता लोक निर्माण विभाग, पुन्हाना
------------------
विभाग द्वारा 7 करोड़ 29 लाख रूपये की लागत से मरम्मत का काम किया जा रहा है। पुरानी व जर्जर सड़क को उखाड़ कर उस पर तारकोल की नई लेयर डाली जाएगी। जिससे तीन चार वर्षों तक यह सड़क चलेगी।
- जितेंद्र धनखड़, एसडीओ लोक निर्माण विभाग, पुन्हाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed