फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Nagar Nigam will organize flower show and best park competitions

Gurugram News: फ्लावर शो और बेस्ट पार्क प्रतियोगिताएं करवाएगा नगर निगम

Fri, 06 Jun 2025 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam will organize flower show and best park competitions
गुरुग्राम में हरियाली और सौंदर्यीकरण को मिलेगा नया आयाम, पर्यावरण एवं स्थिरता विंग होगी मजबूत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की ओर से शहर की हरियाली बढ़ाने व सुंदरीकरण के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। इस दिशा में नगर निगम की पर्यावरण व स्थिरता विंग को नए सिरे से गठित किया गया है तथा इसे और अधिक मजबूत बनाया गया है। पर्यावरणीय सुधारों की इस मुहिम को मजबूती देने के लिए मेयर राजरानी मल्होत्रा के रचनात्मक सुझाव पर शहर में फ्लावर शो और बेस्ट पार्क प्रतियोगिताएं आयोजित करने की भी योजना है।
इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य न केवल शहर को हरा-भरा और सुंदर बनाना है, बल्कि लोगों में हरियाली के प्रति जागरूकता भी बढ़ाना है। इससे जनभागीदारी को भी और अधिक बढ़ावा मिलेगा। विशेष बात यह है कि बेस्ट पार्क चुने जाने पर उस क्षेत्र में और अधिक विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त राशि खर्च की जाएगी। इससे संबंधित क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर पर्यावरणीय सुविधाएं मिलेंगी और प्रतियोगी भावना के साथ शहर के सभी पार्कों का समग्र विकास होगा।
विज्ञापन

निगम कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित बैठक में निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि गुरुग्राम को स्वच्छ, सुंदर और सतत शहर बनाने की दिशा में यह एक मजबूत पहल है। पर्यावरण संरक्षण केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह जीवन शैली का हिस्सा बनना चाहिए। यह पहल न केवल शहर की सौंदर्य छवि को निखारेगी, बल्कि पर्यावरण के प्रति नागरिकों की भागीदारी और जागरूकता भी सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगमायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि वे आरडब्ल्यूए के पार्क रखरखाव से संबंधित लंबित बिलों की अदायगी जून माह के अंत तक करना सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की परेशानी न आए इसके लिए पर्यावरण एवं स्थिरता विंग में अकाउंटेंट भी लगाया जा रहा है। इसके साथ ही भविष्य में सभी आरडब्ल्यूए मासिक रखरखाव शुल्क बिल प्रति माह की पहली तारीख को निगम कार्यालय में भिजवा दें, ताकि सभी प्रक्रियाएं पूर्ण करते हुए सात तारीख तक उनके बिलों का भुगतान किया जा सके।
पर्यावरण एवं स्थिरता विंग के नोडल अधिकारी अतिरिक्त निगमायुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि शहर के सभी पार्कों का सर्वे किया जाएगा, जिसमें आउटर इंफ्रास्ट्रक्चर और इंटरनल इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ पार्क आईडी भी बनाई जाएंगी। सभी पार्कों में एसटीपी शोधित पानी के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किया जाएगा। पार्कों में शोधित पानी आपूर्ति लाइन बिछाई जाएंगी।

इस मौके पर पर्यावरण एवं स्थिरता विंग के नोडल अधिकारी अतिरिक्त निगमायुक्त रविन्द्र यादव, कार्यकारी अभियंता सचिन यादव व संदीप कुमार, चीफ अकाउंट ऑफिसर विजय कुमार सिंगला सहित बागवानी शाखा के सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed