फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Muskan became the best player of Haryana

Gurugram News: मुस्कान बनी हरियाणा की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Wed, 01 Oct 2025 07:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 07:44 PM IST
विज्ञापन
Muskan became the best player of Haryana
गुरुग्राम। सेक्टर-43 स्थित जीरो ग्रेविटी जिमनास्टिक अकादमी बाय एम्बिएंस पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने अंबाला में आयोजित खेल महाकुंभ 2025 में शानदार प्रदर्शन दिखाया। इस प्रतियोगिता में मुस्कान घंघास ने पिछले वर्ष की तरह इस बार भी हरियाणा के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब अपने नाम कर जिले की खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं, युव शर्मा ने टीम को मजबूत प्रदर्शन से सहारा देते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। इसी क्रम में सक्ष्यम राणा ने शानदार खेल दिखाते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में सबसे छोटे खिलाड़ी के तौर पर हिस्सा ले रहे 10 वर्षीय हितेन मालिवाल ने बेहतरीन प्रदर्शन कर सबका दिल जीता और तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा अंशिका अरोड़ा और शगुन दहिया ने भी अपने उम्दा खेल से कांस्य पदक अपने नाम किया। खिलाड़ियों के अपने प्रदर्शन से उत्साहित खेल विभाग के कोच नवीन सैनी ने विजेता खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं, एम्बिएंस पब्लिक स्कूल के मैनेजमेंट प्रतिनिधि राजेश्वर देशवाल ने बच्चों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और उनकी मेहनत की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed