फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Murder was done for 200 rupees, two arrested

Gurugram News: 200 रुपये के लिए की थी हत्या, दो गिरफ्तार

Tue, 07 Feb 2023 12:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Murder was done for 200 rupees, two arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। नशे के दौरान 200 रुपये के लेनदेन के विवाद में आठ दिन पहले दो लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी शव को नेहरू पार्क की झाड़ियों में फेंक कर चले गए। इस मामले में रविवार को सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला भरतपुर निवासी अख्तर व उत्तर प्रदेश के जिला कुंडा निवासी अर्जुन के रूप में हुई है। हालांकि अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि 31 तारीख को नशे के दौरान उस व्यक्ति के साथ 200 रुपये को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने नुकीली चीज से मृतक की गर्दन पर नुकीली चीज से हमला कर दिया था। इससे उसकी मौत हो गई।



डीसीपी अपराध विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक गुरुद्वारा में ही खाना खाता था। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर जांच की गई थी। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन




उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ निवासी दानिश खान ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह बीते शुक्रवार की सुबह अपनी रेहड़ी लगाने के लिए कमला नेहरू पार्क के पास आए थे। इसी दौरान सब्जी मंडी के पास स्थित स्कूल की सीढ़ियों के नीचे एक आदमी कंबल ओढ़ कर लेटा हुआ था। जब पास जाकर देखा तो कंबल पर खून लगा हुआ था। कंबल हटाकर देखा तो व्यक्ति खून में लथपथ था और उसके गले पर चोट लगी हुई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि मृतक को वह पहले नशे की हालत में आसपास देख चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed