फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Murder on dispute of 10 rupees over auto driver fare

कैमरे में कैद हत्या: ₹10 के लिए मार डाला, किराए को लेकर ऑटो चालक को बेरहमी से पीटा; डंडे मार मारकर ले ली जान

Tue, 19 Aug 2025 05:12 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 19 Aug 2025 05:12 PM IST
सार

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गुरुग्राम के खेड़की माजरा गांव निवासी नेत्रपाल (25 वर्ष) और पदम (20 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ऑटो चालक के साथ 10 रुपये किराए को लेकर मारपीट की थी। 

विज्ञापन
Murder on dispute of 10 rupees over auto driver fare
ऑटो चालक पर मारते आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम सेक्टर-9 थाना क्षेत्र में 10 अगस्त को 10 रुपये किराए को लेकर हुई मारपीट में घायल हुए ऑटो चालक विपिन (19 वर्ष) की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई थी। ऑटो चालक की मारपीट करके हत्या मामले में पुलिस ने सोमवार को दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मृत ऑटो चालक की पहचान कन्नौज (उत्तर प्रदेश) के वारापुर गांव निवासी विपिन के रूप में हुई थी।  

विज्ञापन

अब तक चार आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गुरुग्राम के खेड़की माजरा गांव निवासी नेत्रपाल (25 वर्ष) और पदम (20 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ऑटो चालक के साथ 10 रुपये किराए को लेकर मारपीट की थी। पुलिस ने आरोपियों नेत्रपाल व पदम से वारदात को अंजाम देने में प्रयोग किया गया एक डंडा बरामद किया है। पुलिस ऑटो चालक हत्या मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने 12 अगस्त को प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के चक जयंतीपुर गांव निवासी राम विशाल दूबे और मानेसर की कृष्णा कॉलोनी निवासी लक्ष्मण को गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन की मिली रिमांड
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी नेत्रपाल व पदम को मंगलवार को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है ताकि ऑटो चालक के साथ मारपीट करने वाले अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके। 

विज्ञापन

क्या था मामला 
10 अगस्त को सेक्टर-9 थाने पुलिस को सूचना मिली थी कि ऑटो चालक विपिन के साथ दो युवकों ने किराए को लेकर मारपीट की है। इस मारपीट में गंभीर रूप से घायल विपिन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने विपिन की चाची की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की थी। ऑटो चालक की पहचान कन्नौज (उत्तर प्रदेश) के वारापुर गांव निवासी विपिन के रूप में हुई है। 10 अगस्त को विपिन ने घर पर कॉल करके बताया था कि रवि नगर पेट्रोल पंप के पास सवारी से किराए को लेकर उसका झगड़ा हो गया है। जब चाची व परिवार के अन्य लोग वहां पहुंचे तो 5-6 युवक विपिन को लाठी-डंडों से पीट रहे थे। परिवार ने बचाने की कोशिश की तो उन युवकों ने उनके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए थे। इस मारपीट में विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया था और निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। 16 अगस्त को उपचार के दौरान विपिन की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed