फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Murder of brother-in-law by calling on the pretext of alcohol, life imprisonment to three including brother-in

Crime: बहन के प्रेम विवाह से नाराज; शराब के बहाने बुलाकर जीजा की हत्या, साले समेत तीन को आजीवन कारावास

Tue, 03 Sep 2024 06:10 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 03 Sep 2024 06:10 PM IST
सार

गुरुग्राम में बहन के प्रेम विवाह से नाराज साले और उसके दो साथियों को जीजा की हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा और जुर्माना दिया गया।

विज्ञापन
Murder of brother-in-law by calling on the pretext of alcohol, life imprisonment to three including brother-in
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम में एक दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें बहन के प्रेम विवाह से असंतुष्ट साले और उसके दो साथियों को दोषी करार देते हुए अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र एवं न्यायाधीश तरुण सिंगल की अदालत ने तीनों आरोपियों पर 11-11 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन


19 मार्च 2022 को रेलवे ट्रैक के पास पुलिस को एक शव मिला था। जिसे भारी पत्थरों से दबा दिया गया था। शव पूरी तरह से क्षतिग्रस्त था। और चेहरे पर फंगल संक्रमण फैल चुका था। शव की पहचान मोहित कुमार के रूप में की गई जो पिछले कई दिनों से लापता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मोहित की मौत का कारण गंभीर चोटें और गला घोंटना बताया गया।
विज्ञापन


मोहित की पत्नी सीमा ने पुलिस को बताया कि उसने और मोहित ने प्रेम विवाह किया था। सीमा ने पुलिस को यह भी सूचित किया कि मोहित को उसने आखिरी बार अपने भाई मनजीत उर्फ सीटू के साथ देखा था। सीमा के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई और पुलिस ने मनजीत को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनजीत ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि उसकी बहन सीमा और मोहित का झगड़ा हुआ था। और वह मोहित से दुश्मनी रखने लगा था। 15 मार्च 2022 को मनजीत ने सीमा के बुलावे पर मोहित को शराब पीने के लिए घर बुलाया, जहां गाली-गलौज के बाद उसने अपने साथियों अनिकेश उर्फ साहिल और मनीष के साथ मिलकर मोहित की हत्या कर दी।


अदालत ने इस वीभत्स हत्या के मामले में दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई और उनकी अपराध की गंभीरता को देखते हुए जुर्माना भी लगाया। यह सजा एक चेतावनी है कि अपराधियों को उनके अपराधों की सख्त सजा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed