फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Municipal employees did not receive two months' arrears, anger erupted when their salaries were withheld.

Gurugram News: नगरपालिका कर्मचारियों को नहीं मिला दो माह का एरियर, वेतन अटका तो फूटा गुस्सा

Thu, 09 Oct 2025 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Municipal employees did not receive two months' arrears, anger erupted when their salaries were withheld.
दीपावली से पहले भड़के सफाई कर्मी, एरियर जल्द नहीं मिलने पर दी हडताल की चेतावनी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। दीपावली से ठीक पहले नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। दो माह से एरियर और गत माह का वेतन न मिलने से नाराज़ कर्मचारियों ने नगरपालिका कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि एक तरफ प्रशासन त्योहारी सीजन में शहर को चमकाने की बात कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ सफाई कर्मियों को उनके मेहनताने के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं।

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि डीएमसी के आदेश आने के बावजूद भी उनका एरियर नहीं दिया जा रहा। करीब दो माह से उनकी एरियर की फाइल नगरपालिका कार्यालय में धूल फांक रही है, लेकिन अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे। कर्मचारियों ने कहा कि वे रोजाना शहर की गलियों, बाजारों और नालियों में सफाई कर रहे हैं, मगर बदले में उन्हें समय पर मेहनताना तक नहीं मिल पा रहा। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन




वेतन और एरियर जारी करने के लिए कई बार अधिकारियों से मुलाकात की गई, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला। डीएमसी ने साफ आदेश दिए थे कि कर्मचारियों का एरियर शीघ्र जारी किया जाए, लेकिन नगर पालिका प्रशासन जानबूझकर देरी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-धर्मवीर सिंह, सफाई कर्मचारी यूनियन प्रधान



जल्द ही एरियर और वेतन का भुगतान नहीं किया गया, तो वे दीपावली से पहले सामूहिक हड़ताल पर चले जाएंगे और सफाई कार्य पूरी तरह ठप कर देंगे। उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे जिले स्तर पर बड़ा आंदोलन करेंगे।

-गिर्राज सिंह, सफाई कर्मचारी



देवउठनी एकादशी पर बेटी की शादी है। एरियर से मिलने वाले पैसों को लेकर आस लगाए बैठे हैं लेकिन नगरपालिका प्रशासन की लापरवाही के कारण उन्हें एरियर की राशि नहीं दी जा रही है। बिना पैसों के उनकी बेटी की शादी कैसे होगी इससे पूरा परिवार चिंतित है।

-कैला देवी, सफाई कर्मचारी



दीपावली के कुछ दिन बचे हैं। न तो पिछले महीने का वेतन दिया गया और न ही एरियर। इसके बारे में नगरपालिका के चेयरमैन सहित सचिव व अन्य अधिकारियों के समक्ष अपना दुख प्रकट किया लेकिन समस्या के समाधान को लेकर नगरपालिका प्रशासन गंभीर नहीं है।


-महबूब, सफाई कर्मचारी



सफाई कर्मचारियों के पिछले माह का वेतन दोपहर तक डाल दिया जाएगा। एरियर की राशि नगरपालिका कार्यालय में आई हुई है। लेखा लिपिक पर तीन नगरपालिकाओं का कार्यभार है। लेखा लिपिक के नहीं आने के कारण एरियर देने में देरी हो रही है। सफाई कर्मचारियों को दीपावली से पहले एरियर खातों में डाल दिया जाएगा।

-साहिल धनखड़, सचिव नगर पालिका पुन्हाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed