फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Municipal Corporation will get drone survey of its land done

Gurugram News: अपनी जमीन का ड्रोन सर्वे करवाएगा नगर निगम

Sat, 02 Mar 2024 01:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will get drone survey of its land done
पहले फेज में कॉलोनियों से होगी शुरूआत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मानेसर । नगर निगम मानेसर अपनी जमीन का ड्रोन सर्वे करवाएगा। सर्वे के बाद नगर निगम की मलकियत, लाल डोरा, नियमित और अवैध काॅलोनियों का पूरा ब्यौरा निगम के पास होगा। पहले फेज में काॅलोनियों का सर्वे होगा। इसके बाद अन्य भूमि का सर्वे किया जाएगा।

शुक्रवार को संयुक्त आयुक्त दर्शन यादव, एटीपी सिद्धार्थ खंडेलवाल, एसडीओ प्लानिंग विपिन बूरा के समक्ष सर्वे एजेंसी ने अपनी पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन दी। इस दौरान अधिकारियों ने एजेंसी के प्रतिनिधि को सर्वे संबंधी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान संयुक्त आयुक्त ने कहा कि पहले फेज में कॉलोनियों का सर्वे किया जाएगा। जल्द ही सर्वे का काम धरातल पर शुरू होगा। काॅलोनियों के सर्वे के बाद ही अन्य जमीन का सर्वे होगा। सर्वे रिपोर्ट मिलने के बाद निगम अधिकारियों को विकास कार्यों को करवाने में मदद मिलेगी। किसी भी गांव या कॉलोनी में एक क्लिक से सरकारी और निजी जमीन की पहचान की जा सकेगी। सर्वे के माध्यम से सरकारी जमीन पर होने वाले कब्जों पर रोक लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed