फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Municipal Corporation took action on banned plastic, seized 150 kg plastic, fined Rs 56,000

Gurugram News: प्रतिबंधित प्लास्टिक पर नगर निगम ने की कार्रवाई, 150 किलोग्राम प्लास्टिक जब्त, 56 हजार रुपये का लगाया जुर्माना

Tue, 07 Feb 2023 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation took action on banned plastic, seized 150 kg plastic, fined Rs 56,000
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुरुग्राम। सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना में नगर निगम गुरुग्राम द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग व बिक्री करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम गुरुग्राम की विशेष टीमें विभिन्न मंडियों व बाजारों में निरीक्षण कर रही हैं और प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग, बिक्री एवं भंडारण करने वालों के चालान किए जा रहे हैं। इसके साथ ही प्रतिबंधित प्लास्टिक को जब्त भी किया जा रहा है।



विभिन्न मंडियों व बाजारों में निरीक्षण के दौरान 45 व्यक्तियों के चालान करते हुए उन पर 56 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इसके साथ ही 150 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक को जब्त भी किया गया। बता दें सरकार द्वारा 120 माइक्रोन से कम मोटाई वाली पॉलिथीन कैरीबैग, प्लास्टिक स्टिक वाले ईयर बड्स, गुब्बारों के लिए प्लास्टिक स्टिक, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी प्लास्टिक स्टिक, आइसक्रीम प्लास्टिक स्टिक, सजावट के लिए उपयोग होने वाली थर्माकॉल की वस्तुएं, प्लास्टिक प्लेट, कप, कांटे वाली चम्मच, चम्मच, चाकू, स्ट्रॉ, ट्रे, मिठाई के डिब्बों की रैपिंग एवं पैकिंग वाली प्लास्टिक, निमंत्रण कार्ड की पैकिंग, सिगरेट पैकेट की पैकिंग प्रतिबंधित है।
विज्ञापन


इसके अलावा टीम ने अवैध रूप से मलबा फेंकने वाले एक वाहन को वजीराबाद से जब्त किया। टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ा और ट्रैक्टर-ट्रॉली को सैक्टर-42 स्थित निगम कार्यालय में ले जाकर जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed