फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Municipal Corporation removed encroachment from Palam Vihar Road

Gurugram News: नगर निगम ने पालम विहार रोड से हटाया अतिक्रमण

Tue, 17 Jun 2025 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation removed encroachment from Palam Vihar Road
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की स्ट्रीट वेंडिंग मैनेजमेंट टीम ने सोमवार को पालम विहार रोड पर सघन अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया। इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त बनाना, ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखना और नागरिकों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित सार्वजनिक स्थान उपलब्ध कराना है।
अभियान के दौरान फुटपाथों और सड़कों पर अवैध रूप से लगाए गए ठेलों, खोमचों और अस्थायी ढांचों को हटाया गया। अधिकारियों ने अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी दी कि यदि भविष्य में फिर से अतिक्रमण किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान केवल कार्रवाई भर नहीं, बल्कि शहर को सुव्यवस्थित और नागरिकों को सुगम यातायात उपलब्ध कराने का एक संकल्प है। पालम विहार जैसी प्रमुख सडक़ों पर अनियंत्रित अतिक्रमण न केवल यातायात बाधित करता है, बल्कि आपातकालीन सेवाओं तक की पहुंच में बाधा बनता है।
विज्ञापन

निगम आयुक्त प्रदीप दहिया के अनुसार गुरुग्राम को स्वच्छ, सुरक्षित और सुचारु रूप से संचालित शहर बनाना नगर निगम की प्राथमिकता है। अतिक्रमण न केवल यातायात में बाधा डालता है, बल्कि आम नागरिकों की सुविधा में भी खलल डालता है। अतिक्रमण के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed