फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Municipal Corporation officials are not able to get garbage collected from in front of their own office.

Gurugram News: अपने ही कार्यालय के आगे से कूड़ा नहीं उठवा पा रहे नगर निगम के अधिकारी

Wed, 08 Nov 2023 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation officials are not able to get garbage collected from in front of their own office.
गुरुद्वारा रोड पर सब्जी मंडी के पास सड़क पर डाला जा रहा कूड़ा। फोटो स्रोत- संवाद
पुराने नगर निगम कार्यालय के बाहर पड़ा कूड़ा
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों के घरों व कार्यालयों के आसपास ही करवाई जा रही सफाई
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पुराने गुरुग्राम शहर में सड़कों व गलियों में गंदगी फैली है। जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों से बदबू आने की वजह से क्षेत्र के लोगाें व राहगीरों को परेशानी हो रही है। हड़ताली सफाई कर्मचारियों के विरोध के कारण निगम अधिकारी पुराने नगर निगम गुरुग्राम कार्यालय के आगे से ही कूड़ा नहीं उठवा पा रहे। इसके साथ ही पुराने गुरुग्राम शहर में न सफाई हो रही है और न ही कूड़ा उठाया जा रहा क्याेंकि हड़ताली कर्मचारी सफाई करने आने वालों के साथ झगड़ा करने लगते हैं।

निगम की ओर से प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालयों व घरों के आसपास ही सफाई कराई जा रही है। जबकि दूसरी ओर गुरुद्वारा रोड, सदर बाजार, पुराना नगर निगम कार्यालय, रेलवे रोड, पटौदी रोड सहित अन्य सड़कों पर कूड़ा फैला हुआ है। गुरुद्वारा रोड पर सब्जी मंडी के पास कूड़े का ढेर लगा होने के कारण लोगों को मुंह पर कपड़ा रखकर निकलना पड़ रहा है। वहीं सब्जी मंडी के दुकानदार नगर निगम के अधिकारियों और हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों को कोस रहे हैं। वहीं जो लोग या सफाई कर्मचारी यहां कूड़ा डालने आते हैं, वे सड़क किनारे ही कूड़ा फेंककर चले जाते हैं।
विज्ञापन

गुरुद्वारा रोड की सड़क पर कूड़ा फैले होने से पैदल चलने वाले लोगों ही नहीं बल्कि वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है। सड़क पर कूड़ा होने से यातायात सुबह से लेकर देर रात तक प्रभावित रहता है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि अन्य लोगों को सफाई व्यवस्था सुधारने व कूड़ा उठाने में लगाया हुआ है और कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। लेकिन पुराने गुरुग्राम में गंदगी व कूड़े के हालात देखकर लगता है कि निगम अधिकारी इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों जोन के संयुक्त आयुक्त की जिम्मेदारी
नगर निगम गुरुग्राम क्षेत्र के चारों जोन में सफाई व्यवस्था का दुरुस्त कराने के लिए संयुक्त आयुक्तों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारियों की माने तो वे मौके पर पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं, लेकिन गुरुद्वारा रोड, सदर बाजार, पुराने नगर निगम कार्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में फैला कूड़ा निगम अधिकारियों के दावों की पोल खोल रहा है। हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाएंगी, तब तक वे न तो ड्यूटी पर लौटेंगे और न ही अन्य कर्मचारियों को सफाई करने देंगे।

वर्जन
कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। ट्रैक्टर-ट्रॉली व कर्मचारियों की व्यवस्था करके कूड़े को उठवाया जा रहा है। जल्द ही सदर बाजार, गुरुद्वारा रोड सहित क्षेत्र की अन्य सड़कों पर सफाई करके कूड़ा उठवाया जाएगा। पुराने निगम कार्यालय के आगे भी जल्द ही सफाई कराई जाएगी। - संजीव सिंगला, संयुक्त आयुक्त जोन-2, नगर निगम गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed