फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Municipal Corporation of Gurugram and Anil Agarwal Foundation of Vedanta Group signed an agreement for animal welfare.

Gurugram News: नगर निगम गुरुग्राम व वेदांता ग्रुप के अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के बीच पशु कल्याण के लिए हुआ करार

Wed, 29 Oct 2025 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation of Gurugram and Anil Agarwal Foundation of Vedanta Group signed an agreement for animal welfare.
सीएसआर के तहत होगा 10 करोड़ रुपये का प्रारंभिक निवेश, निगम क्षेत्र में बढ़ेगा पशु कल्याण का दायरा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम और वेदांता ग्रुप के अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के बीच मंगलवार को शहर में पशु कल्याण के लिए महत्वपूर्ण एमओयू हस्ताक्षरित किया गया। यह समझौता वेदांता ग्रुप के अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की ओर से सीएसआर के तहत किया गया है।
जिसके माध्यम से निगम क्षेत्र में पशु कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार लाने का लक्ष्य रखा गया है। ग्रुप द्वारा अगले तीन माह के भीतर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। एमओयू पर नगर निगम की ओर से निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने हस्ताक्षर किए, जबकि वेदांता ग्रुप की ओर से अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की अध्यक्षा रितु झिंगोन ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर अतिरिक्त निगमायुक्त रविन्द्र यादव, संयुक्त आयुक्त डॉ. प्रीतपाल सिंह, हरियाणा सीएसआर ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव सिंह तथा वेदांता लिमिटेड की नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड की चेयरपर्सन प्रिया अग्रवाल उपस्थित रहीं। यह एमओयू 15 वर्ष के लिए किया गया है तथा इसे अतिरिक्त 15 वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन


एमओयू के अनुसार नगर निगम क्षेत्र में स्ट्रीट डॉग्स का बंधीकरण एवं टीकाकरण किया जाएगा। इसके साथ ही बेगमपुर खटोला और बसई स्थित एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटरों का संचालन भी किया जाएगा। परियोजना की आवश्यकता के अनुसार आगे एबीसी सेंटरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी, ताकि सभी वार्डों में इस अभियान को प्रभावी रूप से लागू किया जा सके। इसके अतिरिक्त मोबाइल हेल्थ क्लिनिक वाहन चलाया जाएगा और भविष्य में एनिमल अस्पताल और एनिमल क्रिमेटोरियम का निर्माण भी किया जाएगा। इस परियोजना के लिए प्रारंभिक रूप से 10 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। यह राशि बंधीकरण, टीकाकरण, पशु देखभाल केंद्रों के उन्नयन और आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था पर खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी स्वच्छता और नागरिक सुरक्षा की दृष्टि से अहम कदम

निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि यह व्यवस्था न केवल पशु कल्याण के लिए आवश्यक है, बल्कि यह शहरी स्वच्छता और नागरिक सुरक्षा की दृष्टि से भी अहम कदम है। एमओयू के माध्यम से निगम का लक्ष्य है कि शहर में एक भी क्षेत्र ऐसा न बचे, जहां स्ट्रीट डॉग्स का वैज्ञानिक और मानवीय तरीके से प्रबंधन न हो। वेदांता लिमिटेड की नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रिया अग्रवाल ने कहा कि हमारा उद्देश्य समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए ऐसे कार्यों को प्रोत्साहित करना है जो जन-हित और पशु-हित दोनों से जुड़े हों। गुरुग्राम में यह पहल हमारी सीएसआर प्रतिबद्धता का हिस्सा है और हम इसे दीर्घकालिक रूप से सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस साझेदारी से गुरुग्राम शहर में एक संतुलित और मानवीय डॉग मैनेजमेंट सिस्टम विकसित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed