फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Municipal Corporation House passed 11 agendas in marathon meeting

Gurugram News: मैराथन बैठक में नगर निगम सदन ने पास किए 11 एजेंडे

Tue, 12 May 2026 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation House passed 11 agendas in marathon meeting
मेयर राजरानी मल्होत्रा की अध्यक्षता में हुई नगर निगम गुरुग्राम सदन की छठी सामान्य बैठक
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम सदन की छठी सामान्य बैठक सोमवार को हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा), सेक्टर-18 में मेयर राजरानी मल्होत्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शहर के विकास, स्वच्छता व्यवस्था, सीवरेज, पेयजल, सड़क निर्माण, अतिक्रमण हटाने तथा विभिन्न जनहित परियोजनाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में निगमायुक्त प्रदीप दहिया समेत अन्य उपस्थित रहे। 14 एजेंडों से 11 एजेंडे पास हुए। सदन की लंच के बाद दोपहर दो बजे से बैठक शुरू हुई जो रात आठ बजे तक चली।
बैठक के दौरान निगम सदन ने शहर में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने, स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया। विभिन्न वार्डों के पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े मुद्दे उठाए, जिनमें सीवर लाइन अपग्रेडेशन, जलभराव, सामुदायिक भवन निर्माण, पार्क एवं तालाबों का सौंदर्यीकरण, सड़क मरम्मत और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था प्रमुख रहे।
विज्ञापन


कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी
बैठक में अधिकृत प्लंबरों को प्रोत्साहन राशि देने, अवैध जल कनेक्शनों पर नियंत्रण, वीटा मिल्क बूथों के लिए भूमि उपलब्ध करवाने, व्यापार सदन की व्यावसायिक साइटों की नीलामी तथा आरआरटीएस परियोजना के लिए भूमि आवंटन जैसे प्रस्तावों पर चर्चा कर मंजूरी दी गई। इसके अलावा शहर में विकास कार्यों को गति देने और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी बल दिया गया। इसमें कुछ 11 एजेंडे पास हुए। जमीन संबंधी तीन एजेंडे पर सहमति नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षदों ने रखी अपनी बात
वार्ड-5 में ऐसे राजस्व रास्तों, जो उपयोग में नहीं आ रहे हैं और विभिन्न रिहायशी सोसायटियों के बीच स्थित हैं, उन्हें संबंधित बिल्डरों को बेचने के प्रस्ताव भी पारित किए गए। बैठक में वार्ड-2 की पार्षद ज्योत्सना यादव ने डीएलएफ फेज-2 में आमजन के लिए लगाए गए वाटर कूलर को डीटीपी (इन्फोर्समेंट) द्वारा बिना पर्याप्त समय दिए हटाने का मामला उठाया। इस पर सदन ने निंदा प्रस्ताव पारित किया। इसके अतिरिक्त सरकारी स्कूलों में सेवादार और चौकीदार नियुक्त करने के लिए शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजने पर भी सहमति बनी। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि जिन विभागों के अधिकारी बैठक में अनुपस्थित रहे, उनके विभागों के एसीएस को शिकायत भेजी जाएगी। वार्ड-15 की पार्षद भारती हरसाणा द्वारा गांव धूमसपुर में एमसीजी की ओर से सामुदायिक केंद्र निर्माण तथा शीशपाल विहार और साउथ सिटी के बीच लगभग 3000 वर्ग गज भूमि पर एचएसवीपी द्वारा इंडोर स्टेडियम बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। वहीं वार्ड-29 की पार्षद ऊषा वर्मा ने सार्वजनिक शौचालय विकसित करने तथा कुटिया मंदिर के पास एचएसवीपी की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर वहां सामुदायिक केंद्र और पार्क विकसित करने का प्रस्ताव रखा।
मेयर राजरानी मल्होत्रा ने कहा कि नगर निगम सदन शहर के विकास और जनहित से जुड़े निर्णयों का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित शहर बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के सहयोग से कार्य किया जा रहा है। सदन में उठाए गए सभी जनहित मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि बैठक में शहर के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सदन में उठाए गए मुद्दों और पारित प्रस्तावों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।



भोंडसी नेचर कैंप के विकास को लेकर एचएफडीसी ने मांगी निगम की सहमति
हरियाणा फॉरेस्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचएफडीसी) ने भोंडसी स्थित नेचर कैंप के डिजाइन, विकास, सुधार, प्रबंधन और संचालन के लिए नगर निगम गुरुग्राम से सहमति मांगी है। एचएफडीसी के मुख्य महाप्रबंधक द्वारा निगम आयुक्त को भेजे गए पत्र में बताया गया कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 143वीं बैठक में इस परियोजना को तीसरी पार्टी विशेषज्ञ एजेंसियों के माध्यम से संचालित करने को मंजूरी दी गई थी। इसके बाद परियोजना के लिए आरएफपी आमंत्रित किए गए और तकनीकी बिड खोलने की प्रक्रिया जारी है। सदन ने इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed