{"_id":"6aeb0cf62702b8e0d401bc47","slug":"municipal-corporation-cracks-down-on-pollution-issues-397-challans-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-106395-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: प्रदूषण पर निगम की सख्ती, 397 चालान काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: प्रदूषण पर निगम की सख्ती, 397 चालान काटे
विज्ञापन
पॉलिथीन इस्तेमाल करने वालों के सबसे अधिक 140 चालान, कचरा जलाने पर 39 लोगों पर कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में बढ़ते प्रदूषण और गंदगी पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बढ़ाई है। निगम की प्रवर्तन टीमों ने 24 अक्तूबर से 4 नवंबर तक 12 दिन में 397 चालान किए हैं। इन चालानों पर कुल 26 लाख 35 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कार्रवाई में प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल, खुले में कचरा जलाना और निर्माण सामग्री फैलाना प्रमुख रहा। धूल नियंत्रण नियमों की अनदेखी भी इसमें शामिल थी। प्रतिबंधित पॉलिथीन के इस्तेमाल पर सर्वाधिक 140 चालान हुए, जिन पर 1 लाख 5 हजार रुपये का जुर्माना लगा। धूल नियंत्रण संबंधी आदेशों का पालन न करने पर 54 चालान कर 13 लाख 50 हजार रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया। खुले में कचरा जलाने के 39 मामलों में 1 लाख 95 हजार रुपये का जुर्माना किया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
खुले में कचरा जलाने, निर्माण सामग्री बिना ढके ले जाने और सीएंडडी कचरे का गलत तरीके से निस्तारण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। -प्रदीप दहिया, आयुक्त, नगर निगम