{"_id":"69e8befa1bfb1cb82406b04d","slug":"municipal-commissioner-in-action-sanitation-system-to-be-streamlined-officials-to-hit-the-field-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-85621-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एक्शन में निगमायुक्त...सफाई व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, फील्ड में उतरेंगे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एक्शन में निगमायुक्त...सफाई व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, फील्ड में उतरेंगे अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजिटल निगरानी में मानसून की तैयारी, जल निकासी व सफाई व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने मानसून से पूर्व की जा रहीं तैयारियों को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि अब वरिष्ठ अधिकारी स्वयं फील्ड में जाकर कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके लिए इंस्पेक्शन एप का उपयोग अनिवार्य किया गया है, ताकि निरीक्षण की पूरी रिपोर्ट डिजिटल रूप से दर्ज रहे और कार्यों की पारदर्शिता बनी रहे।
निगमायुक्त ने बताया कि इंजीनियरिंग टीम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सीवरेज और ड्रेनेज की सफाई व मरम्मत का कार्य तेजी से किया जा रहा है, जिससे मानसून के दौरान जलभराव की समस्या न हो और निर्बाध जल निकासी सुनिश्चित की जा सके। इन कार्यों की निगरानी की जिम्मेदारी अब अतिरिक्त निगमायुक्त, संयुक्त आयुक्त, चीफ इंजीनियर, सीनियर टाउन प्लानर और डिप्टी टाउन प्लानर स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई हैं।
निगमायुक्त खुद भी करेंगे निरीक्षण
निगमायुक्त ने कहा कि वे स्वयं भी अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर तैयारियों का जायजा लेंगे। कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रभावी मॉनिटरिंग के माध्यम से बेहतर परिणाम सुनिश्चित किए जाएंगे। निगमायुक्त ने यह भी कहा कि इस बार अधिकारी, कर्मचारी और निगम पार्षद आमजन के सहयोग से जल निकासी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएंगे, ताकि मानसून के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। सफाई व्यवस्था को लेकर निगमायुक्त ने बताया कि शहर में नियमित रूप से सफाई कार्य किया जा रहा है। घर-घर से कचरा संग्रहण के लिए वर्तमान में 338 वाहन लगाए गए हैं और इनकी संख्या को और बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव रोकने की तैयारी तेज
मानेसर। आगामी मानसून को देखते हुए औद्योगिक क्षेत्र मानेसर में जलभराव की समस्या से बचाव के लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके तहत आईएमटी मानेसर के सभी सेक्टरों में नालों और ड्रेनों की सफाई कराई जाएगी। निगम की योजना के अनुसार, आईएमटी के आठ सेक्टरों में लगभग 100 किलोमीटर लंबी ड्रेनों की सफाई की जाएगी। इसके लिए एचएसआईआईडीसी ने ठेका जारी कर दिया है और इस कार्य पर करीब 35 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। मानसून के दौरान सड़कों पर जलभराव से उद्यमियों और कर्मचारियों को परेशानी न हो, इसके लिए खास व्यवस्था की गई है। हर सेक्टर में पांच उद्यमियों की निगरानी में ड्रेनों की सफाई कराई जाएगी। ये उद्यमी सफाई कार्य पर नजर रखेंगे और काम पूरा होने के बाद अपनी सहमति से ठेकेदार को भुगतान किया जाएगा। एचएसआईआईडीसी के एजीएम राजीव गोयल ने बताया कि मानसून से पहले आईएमटी मानेसर के सभी सेक्टरों में नालों की सफाई का काम जून तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए हर सेक्टर में पांच उद्यमियों को निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। ये उद्यमी सफाई कार्य पर नजर रखेंगे और काम पूरा होने के बाद अपनी सहमति देंगे, जिसके आधार पर ठेकेदार को भुगतान किया जाएगा। इस पूरे कार्य पर करीब 35 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। संवाद