फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Multi-storey parking may start in Sadar Bazaar before Diwali

Gurugram News: सदर बाजार में दिवाली से पहले शुरू हो सकती है बहुमंजिला पार्किंग

Thu, 02 Oct 2025 11:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Multi-storey parking may start in Sadar Bazaar before Diwali
आसपास के इलाके में पार्किंग की समस्या खत्म होगी और जाम से निजात मिलेगी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सदर बाजार स्थित नवनिर्मित बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण पूरा हो गया है। नगर निगम की ओर से सदर बाजार के कारोबारियों को दिवाली का ताेहफा देने की तैयारी चल रही है। पार्किंग शुरू होने से सदर बाजार समेत आसपास के इलाके में पार्किंग की समस्या खत्म होगी और जाम से निजात भी मिलेगी।
मिलेनियम सिटी में जाम के साथ ही पार्किंग भी बड़ी समस्या है। पुराने गुरुग्राम में सदर बाजार में खरीदारी करने के लिए आने वाले ग्राहकों को खासी परेशानी होती है। लोगों को वाहन खड़ा करने के लिए भटकना पड़ता है। कई बार सड़क किनारे वाहन खड़े करने पड़ते हैं जिससे यातायात प्रभावित होता है। कई बार वाहन ट्रैफिक पुलिस उठा ले जाती है। इस समस्या को खत्म करने के लिए नगर निगम ने 2018 में शहर में तीन बहुमंजिला पार्किंग के निर्माण को लेकर योजना तैयार की थी। तीन में से एक ही बहुमंजिला पार्किंग की योजना ही धरातल पर उतर सकी है।
विज्ञापन




पांच मंजिला भवन में 3 बेसमेंट, ग्राउंड और 53 दुकानें



निगम द्वारा सोहना चौक पर 54 करोड़ रुपये से तैयार पांच मंजिला बहुमंजिला पार्किंग भवन में 3 बेसमेंट, ग्राउंड और 53 दुकानें बनाई गई हैं। यहां 230 कारें और 190 बाइकों की पार्किंग की व्यवस्था है। इसमें 3 लिफ्ट तथा सेंट्रलाइज्ड एयर कंडीशन भी है। बेसमेंट में स्टैग पार्किंग भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





नई दरें तय






नगर निगम की ओर से सदर बाजार में नवनिर्मित बहुमंजिला पार्किंग के लिए नई दरें तय कर दी गई हैं। घंटे के हिसाब से शुल्क लिया जाएगा। इसकी शुरुआत 10 रुपये से होगी। पार्किंग के संचालन की जिम्मेदारी अगले पांच वर्षों के लिए एक निजी एजेंसी को सौंपी जाएगी। निगम ने इस संबंध में मुख्यालय को प्रस्ताव भेज दिया है। यह पार्किंग हरियाणा प्रदेश की ऐसी पहली पार्किंग होगी, जहां व्यवस्थित तरीके से शुल्क लिया जाएगा और जिसका प्रबंधन निजी हाथों में होगा। शहरी स्थानीय निकाय विभाग से प्रस्ताव को अनुमति मिलते ही निगम की तरफ से इसको लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद निजी एजेंसी निगम को सालाना कितनी आय करके देगी, उसी के हिसाब से एजेंसी को यह बहुमंजिला पार्किंग के रखरखाव और संचालन का काम सौंपा जाएगा। सबसे खास बात यह होगी कि संचालन व रखरखाव दोनों ही काम एक ही एजेंसी को सौंपे जाएंगे। निगम अधिकारियों का दावा है कि दिवाली तक पार्किंग को आमलोगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा।



पार्किग बनकर तैयार है। दिवाली से पहले इसे चालू किया जाने का प्रयास है। मुख्यालय से मंजूरी के बाद इसे चालू किया जाएगा।
- प्रदीप दहिया, नगर निगम आयुक्त, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed