फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Motorcyclist killed in collision with vehicle

Gurugram News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Thu, 24 Sep 2026 11:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed in collision with vehicle
खेड़कीदौला थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में रामपुरा फ्लाईओवर के पास 23 सितंबर की देर रात को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक के साले प्रदीप की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सड़क हादसे में मौत संबंधित धाराओं में खेड़कीदौला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मृतक की पहचान कन्नौज (उत्तर प्रदेश) के रामपुर बैजू निवासी दुरेश कुमार (30) के रूप में हुई है, जो काकरोला गांव में किराये पर रहता था। मृतक के साले प्रदीप ने बताया कि उनके जीजा 23 सितंबर की रात करीब 12 बजे अपनी बाइक पर मानेसर से काकरोला गांव स्थित अपने घर जा रहा था। रामपुरा फ्लाईओवर के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दुरेश कुमार बाइक सहित सड़क पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

वर्जन
बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वाहन की पहचान होने पर चालक को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। -परमजीत खरब, जांच अधिकारी, खेड़कीदौला थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed