फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Mother to get Rs 38.50 lakh on daughter's death in road accident

Gurugram News: सड़क हादसे में बेटी की मौत पर मां को मिलेंगे 38.50 लाख रुपये

Sat, 06 Dec 2025 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Mother to get Rs 38.50 lakh on daughter's death in road accident
छह जुलाई 2017 को राजीव चौक के पास हुआ था हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। आठ साल पहले राजीव चौक के पास ट्रक की चपेट में आने से हुई युवती की मौत पर मां को 38.50 लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। यह आदेश मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण वाणी गोपाल शर्मा की अदालत ने दिया है।

नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के केशवपुरम निवासी विक्की शर्मा ने न्यायाधिकरण में दायर की याचिका में बताया था कि उनकी बेटी युगांशी शर्मा निजी कंपनी में काम करती थी। छह जुलाई 2017 की रात को वह अश्वनी बिष्ट के साथ गाड़ी से राजीव चौक से मानेसर की तरफ जा रही थी। रात करीब एक बजे जब वह राजीव चौक से थोड़ा आगे पहुंची तो अश्वनी ने साथ में चल रहे ट्रक को टक्कर मार दी थी। इससे गाड़ी ट्रक में फंस गई थी । राहगीरों ने दोनों को गाड़ी से बाहर निकाला और अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। वहां पर उनकी बेटी युगांशी शर्मा को मृत घोषित कर दिया।न्यायाधिकरण ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद गाड़ी का बीमा करने वाली कंपनी को आदेश दिया है कि वह सात प्रतिशत की दर से 38.50 लाख रुपये देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed