फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Mosquito larvae found in 105 houses

Gurugram News: 105 घरों में मिला मच्छरों का लार्वा

Tue, 11 Jul 2023 12:38 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Tue, 11 Jul 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Mosquito larvae found in 105 houses
37 घरों को डेंगू की रोकथाम में लापरवाही पर नोटिस जारी किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। इन दिनों मानसूनी बारिश को देखते हुए जल जमाव वाले इलाको में डेंगू और मलेरिया की जांच बढ़ा दी गई है। वहीं, जिले के अंदर पिछले वर्ष डेंगू से बिगड़े हुए हालात का संज्ञान लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। रोजाना जल जमाव वाले इलाको के साथ ही गांवों, घरों, दफ्तर में अभियान चलाकर मच्छरों के लार्वा की जांच की जा रही है। सोमवार को अभियान के अंतर्गत 19391 घरों में मच्छरों के लार्वा की जांच की गई। 105 घरों में मच्छरों का लार्वा मिला है। 37 घरों को डेंगू की रोकथाम में लापरवाही करने पर नोटिस जारी किया गया है। साथ अन्य को साफ- सफाई रखने की चेतावनी दी गई है।

डेंगू व मलेरिया विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. जेपी ने बताया कि डेंगू नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पिछले एक माह पहले से विशेष अभियान चलाकर लोगों को घरों के आस-पास साफ सफाई के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही जलस्त्रोतों जैसे कूलर, गमला, फ्रिज आदि स्थानों को साफ रखने की अपील की जा रही है। बरसात को देखते हुए डेंगू व मलेरिया के मरीजों की संख्या बढ़ने की संभावना है। जिसकी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह चौकन्ना हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को डेंगू जांच के लिए 28 संदिग्ध मरीजों के सैंपल भी एकत्र किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed