{"_id":"6772dc80c4d898579506709d","slug":"more-than-50-development-works-get-green-signal-in-nuh-the-face-of-the-city-will-change-gurgaon-news-c-25-1-as11003-100174-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नूंह में 50 से अधिक विकास कार्य को मिली हरी झंडी, बदलेगी शहर की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नूंह में 50 से अधिक विकास कार्य को मिली हरी झंडी, बदलेगी शहर की सूरत
विज्ञापन
9.09 करोड़ की लागत से बदलेगी शहर की सूरत, करीब एक साल से रुके हुए थे कई विकास कार्य
- सड़के, गलियां, पार्क, स्ट्रीट, लाइट, नाले, साइन बोर्ड, फुटपाथ आदि का होगा काम
मोहित शुक्ला
नूंह। शहर में एक साल से रुके विकास कार्यों को सरकार की तरफ से हरी झंडी मिलने के बाद नगर पालिका ने प्राथमिक कार्य शुरू कर दिया है। शहर में करीब 55 नए विकास कार्य किए जाने हैं। अधिकारियों के अनुसार नगर पालिका की तरफ से 9.09 करोड़ की लागत से 61 नए विकास कार्य किए जाने हैं। इनमें कुछ पहले से रुके हुए कार्य व करीब 55 नए विकास कार्य हैं।
नूंह शहर में टूटी सड़कों व गलियों के साथ जर्जर पार्क, खराब स्ट्रीट लाइट, नाले, साइन बोर्ड, फुटपाथ आदि बनाने का काम करीब एक साल से रुका हुआ है। विभाग की तरफ से कार्यों को लेकर प्रस्ताव भेजा गया था। सरकार की तरफ से मंजूरी मिलने के बाद नगर पालिका ने इसपर काम शुरू कर दिया है। इन विकास कार्यों में लघु सचिवालय में हाई मास्ट लाइट लगाना, शहर में 14 साइन बोर्ड लगाना, ओल्ड नल्हड़ रोड पर डंपिंग स्टेशन बनाना, मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगवाना, वार्ड नंबर 11 की चौपाल बनाना, शहर में पांच फुटपाथ बनवाना, ज्यूडिशियल कॉलोनी में ओपन एयर जिम खोलना आदि कार्य शामिल हैं। शहर के लोग लंबे समय से विकास कार्य ना होने के कारण परेशान थे। लोगों की मांग को देखते हुए विभाग ने विकास कार्यों के लिए एस्टीमेट तैयार कर सरकार के पास भेजा था। अधिकारियों का कहना है कि 31 दिसंबर तक निजी संस्थानों से कार्य के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके बाद 15 दिन में अन्य कागजी कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी। उम्मीद है कि 2025 की शुरुआत से कार्य होने शुरू हो जाएंगे। अलग-अलग कार्य के पूरा होने की समय अवधि अलग है। आने वाले कुछ माह में सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।
गांधी पार्क की सुधरेगी हालत
शहर के मुख्य पार्क गांधी पार्क में हो रही परेशानियों से भी लोगों को राहत मिलने वाली है। करीब 15 लाख की लागत से पार्क में रिपेयरिंग की जाएगी। अभी पार्क में लगी बेंच, मूर्ति टूटी होने के साथ गंदगी फैली हुई है। आने वाले कुछ दिन में पार्क को ठीक करके लोगों के घूमने लायक बना दिया जाएगा।
विज्ञापन
शहर में करीब 55 विकास कार्य किए जाने हैं। 15 जनवरी तक कार्यों की कागजी कार्रवाई पूरी कर काम शुरू कर दिया जाएगा। - सुमित मलिक, कार्यकारी अभियंता नगर पालिका
—-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
रुके हुए सभी विकास कार्य शुरू हो गए हैं। सीएम सैनी के नेतृत्व में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। करीब नौ करोड़ की लागत से कई सारे काम किए जाएंगे। -संजय मनोचा, चेयरमैन नगर पालिका

—