{"_id":"6816678998f9d178900a5916","slug":"more-than-3500-yards-of-land-was-sold-through-fraud-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-56769-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जालसाजी कर बेच डाली 3500 गज से ज्यादा जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जालसाजी कर बेच डाली 3500 गज से ज्यादा जमीन
विज्ञापन
पीड़ित ने पांच लोगों पर लगाए धोखाधड़ी करने के आरोप
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पुलिस चाैकी सेक्टर-93 क्षेत्र में एक व्यक्ति की दो कनाल जमीन खरीदने के बहाने जालसाजों ने 3500 गज से अधिक जमीन की रजिस्ट्री कराकर बेच दी। पीड़ित ने जब ज्यादा जमीन बेचने का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की है।
दिल्ली के कोटला मुबारकपुर निवासी मोनू सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुरुग्राम के गांव गढ़ी हरसरू में उसकी 11 कनाल 16 मरला का
11 कनाल 9 मरला व 3 सरसाई जमीन है। इसमें से उसने अपने हिस्से में की दो कनाल जमीन का बैनामा रणजीत शर्मा निवासी राजेंद्र नगर, बरेली (उत्तर प्रदेश) के नाम वर्ष 2019 में किया था, जोकि रेवेन्यू रिकॉर्ड में भी चढ़ी हुई है।
मोनू सैनी ने आरोप लगाए हैं कि रणजीत शर्मा ने धोखाधड़ी से कुछ अपने लोगों को ही खरीदार दिखाकर आपसी मिलीभगत व जालसाजी से दो कनाल जमीन के कागज में 3500 गज से ज्यादा जमीन की पावर अटॉर्नी और रजिस्ट्री करके बेच दी है।
विज्ञापन
मोनू सैनी ने पुलिस को बताया कि रणजीत शर्मा द्वारा मिलीभगत करके झूठी व गलत पावर अटॉर्नी और रजिस्ट्री कराने वाले तरुण गुप्ता, हंसराज, रवींद्र गौड, सतीश सैनी आदि लोग शामिल हैं। इन लोगों ने रणजीत शर्मा के साथ साठगांठ कर गलत पावर अटॉर्नी और रजिस्ट्री कराई। इस पावर अटॉर्नी के आधार पर सभी आरोपियों ने मिलकर साजिश के तहत फर्जी पावर अटॉर्नी के आधार पर जमीन को हड़पने की कोशिश की है। आरोपी रणजीत शर्मा की कुल दो कनाल (1200 गज) जमीन भी रास्ते की जमीन काटकर करीब 800 गज बनती है। मोनू सैनी ने जब इस बारे में आरोपियों से बात की उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी है।