फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   More than 2000 electricity complaints registered in Badshahpur in a week

Gurugram News: बादशाहपुर में बिजली की एक सप्ताह में 2000 से अधिक शिकायतें दर्ज

Mon, 25 May 2026 07:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
More than 2000 electricity complaints registered in Badshahpur in a week
बादशाहपुर। बादशाहपुर डिविजन में विभागीय आंकड़ों के अनुसार सोमवार से रविवार के बीच 2000 से अधिक बिजली शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें सबसे ज्यादा शिकायतें बिजली ट्रिपिंग, लो-वोल्टेज, लोकल फॉल्ट और लंबे समय तक बिजली बाधित रहने को लेकर सामने आईं।
विज्ञापन




तेज गर्मी के चलते एसी व अन्य बिजली उपकरणों के अत्याधिक उपयोग से कई फीडरों और सब-स्टेशनों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया। इसका सबसे अधिक असर बादशाहपुर, सेक्टर-69, सोहना रोड और आसपास की रिहायशी सोसाइयों में देखने को मिला। आस पास बनी सोसाइटियों के आरडब्ल्यूए का कहना है कि दिन और रात दोनों समय बिजली कटौती और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या बन रही है। कई सोसाइटियों में बैकअप सिस्टम पर निर्भरता बढ़ने से लोगों को अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ रहा है। जिस बिजली के लिए सरकार को 6-7 रुपये प्रति यूनिट देना पड़ता है वहीं सोसाइटियों में प्राइवेट बिजली के लिए 25-26 रुपये प्रति यूनिट तक देना पड़ रहा है।
विज्ञापन



हाल ही में सब-स्टेशन में ट्रांसफार्मर में आग लगने से बिजली विभाग ने हाई-लोड फीडरों और सब-स्टेशनों की मॉनिटरिंग शुरू कर दी गई है ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके। डीएचबीवीएन सर्कल-2 के अधीक्षण अभियंता मनोज यादव ने बताया कि बढ़ती गर्मी के कारण ट्रिपिंग और लोकल फॉल्ट की शिकायतें बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की टीमें लगातार फील्ड में काम कर रही हैं और उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति देने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed