फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   More than 100 slums burnt to ashes in village Ghasola

गुरुग्राम: गांव घसोला में 100 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख

Tue, 14 Feb 2023 06:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 06:39 PM IST
विज्ञापन
More than 100 slums burnt to ashes in village Ghasola
फोटो - 15 व 16
विज्ञापन



आग लगने पर एक के बाद एक कई सिलिंडर हुए ब्लास्ट
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर सिटी के गांव घसोला में 100 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख हो गई। झुग्गियों में लगी आग में एक के बाद एक सिलिंडर फटने लगे। आग लगने के कारण अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोग आग की लपटों के बीच से अपने सामान को बचाकर बाहर निकालने में लगे रहे। देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में धुएं का गुबार फैल गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंची। देर शाम तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने की वजह का फिलहाल पता नहीं चल सका है।


पुलिस के अनुसार सेक्टर-49 स्थित गांव घसोला की झुग्गियों में मंगलवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक आग लग गई। इस बीच हवा तेज चलने के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया और झुग्गियों में मौजूद एक के बाद एक सिलिंडर फटने लगे। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। वहीं सेक्टर-50 पुलिस भी मौके पर पहुंची। गनीमत ये रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। लेकिन आग में लोगों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

तेज हवा व सिलिंडर के फटने से दमकल कर्मियों को आग बुझाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। फायर कर्मियों के साथ पुलिस कर्मी भी आग बुझाने में जुटे रहे और लोगों की मदद करने में लगे रहे। इस मामले में सेक्टर-50 थाना प्रभारी का कहना है कि आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और झुग्गियों में मौजूद सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed