फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Monthly review of sealing work will be done, details sent to headquarters

Gurugram News: सीलिंग के काम की होगी मासिक समीक्षा, विवरण मुख्यालय भेजा

Mon, 28 Aug 2023 10:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
Monthly review of sealing work will be done, details sent to headquarters
डीटीपी प्रवर्तन विभाग ने एक महीने में 120 से ज्यादा मकानों में की है सीलिंग की कार्रवाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। पिछले एक महीने में जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन विभाग ने आवासीय क्षेत्र में व्यवसायिक गतिविधियां संचालित करने पर 120 से ज्यादा संपत्तियों को सील करने की कार्रवाई की है। पूरे महीने की प्रगति रिपोर्ट को अब मुख्यालय को भेजा जा रहा है। इसके साथ ही विभाग का सर्वे का काम भी जारी है। सीलिंग करने की कार्रवाई अभी जारी रहेगी।
वरिष्ठ नगर योजनाकार (एसटीपी) रेणुका सिंह ने बताया कि अवैध कॉलोनियों के बनाए जाने और आवासीय इलाकों में व्यवसायिक गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए अब विभाग के पास तीन डीटीपी हैं। अब कार्रवाई की प्रत्येक महीने समीक्षा होगी। पिछले एक महीने में डीएलएफ फेज-1, फेज-2, फेज-3, फेज-4, सुशांत लोक फेज-1, फेज-2, फेज-3, सहित, सन सिटी, साउथ सिटी में कार्रवाई की गई। विभाग की ओर से अब तक 800 से ज्यादा नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन

इस अभियान का प्रभाव यह देखने को मिला है कि नोटिस मिलने के बाद कुछ भवन स्वामियों ने अपनी व्यावसायिक गतिविधि बंद कर ली है। इसके अलावा नो न्यूसेंस गतिविधियों के लिए अब लोग स्वयं आगे आ रहे हैं। विभाग के पास अब तक 80 आवेदन आए हैं। इन आवेदनों की जांच की जा रही है। 10 आवेदनों को स्वीकार भी किया गया हैा। पांच साल के लिए अनुमति दी जाती है और इसके लिए 60 हजार रुपये का शुल्क लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अवैध कॉलोनी के भूखंड की न करें रजिस्ट्री

गुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन विभाग में पिछले दिनों शहर की जिन अवैध कॉलोनी में हुए निर्माण को ध्वस्त करने का अभियान चलाया था अब उनमें भूखंडों की रजिस्ट्री न करने के लिए राजस्व विभाग को पत्र लिखा है। इन कॉलोनी में भोंडसी, पटौदी, फर्रुखनगर आदि क्षेत्र में कॉलोनी शामिल हैं। विभाग एक महीने में 50 से ज्यादा अवैध कॉलोनियों में हुए निर्माण को ध्वस्त कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed