फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Monitoring of the sewerage and drainage networks and STPs will be stepped up.

Gurugram News: सीवरेज, ड्रेनेज नेटवर्क और एसटीपी की निगरानी बढ़ेगी

Wed, 16 Sep 2026 07:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
Monitoring of the sewerage and drainage networks and STPs will be stepped up.
GMDA के CEO, श्री पी. सी. मीना सेक्टर 58-115 में सीवरेज और स्टॉर्मवॉटर ड्रेनेज पर समीक्षा बैठक
सोसाइटियों में लगी एसटीपी की थर्ड पार्टी जांच भी कराई जाएगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरोे
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने सेक्टर-58 से 115 तक सीवरेज और स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज नेटवर्क को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण ने काम की निगरानी बढ़ाने को कहा है। सोसाइटियों में लगे एसटीपी की थर्ड पार्टी जांच भी कराई जाएगी।
जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि परियोजना शुरू करने से पहले राइट ऑफ वे क्लीयर होना चाहिए। बिजली की तार या पेयजल लाइन जैसी बाधाओं का समाधान पहले ही किया जाए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने निर्देश दिए कि टेंडर जारी करने से पहले जेई और एसडीओ स्तर के अधिकारी मौके का सर्वे करें। काम आवंटित करते समय भूमि उपलब्धता का प्रमाणपत्र देना होगा। सोहना रोड पर एरिया मॉल के सामने जलभराव की समस्या का व्यावहारिक समाधान तलाशने को भी कहा गया। मिनी एसटीपी की कार्यप्रणाली की भी जांच होगी।
विज्ञापन

सेक्टर-58 से 67 तक सीवरेज नेटवर्क चालू है। सेक्टर-68 से 76 तक करीब 3.2 किलोमीटर सीवर लाइन बिछाई गई है। सेक्टर-77 से 80 के सीवरेज नेटवर्क को हाल ही में मंजूरी मिली है। सेक्टर-81 से 87 का क्षेत्र जीएमडीए ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) से टेकओवर किया है। स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज में सेक्टर-58 से 67 तक करीब 14.4 किलोमीटर लाइन पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed