{"_id":"6aafd7008b6f464500051207","slug":"moist-eyes-dancing-steps-and-only-one-promise-come-early-next-year-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-101655-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नम आंखें, थिरकते कदम और एक ही वादा...अगले बरस तू जल्दी आ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नम आंखें, थिरकते कदम और एक ही वादा...अगले बरस तू जल्दी आ
विज्ञापन
गणपति की विदाई से पहले आरती करते भक्त सार्वजनिक गणेशोत्सव पंडाल
सुबह हुई महाआरती, फिर नाचते-गाते विसर्जन को निकली भक्तों की टोली
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में रविवार को गणपति बप्पा मोरया और मंगलमूर्ति मोरया के जयकारों के साथ गणेश महाराज को भावभीनी विदाई दी गई। गणेश चतुर्थी से शुरू हुए इस भव्य उत्सव का समापन विभिन्न रास्तों से निकाली गई भव्य शोभा यात्रा और श्रद्धापूर्वक किए गए विसर्जन के साथ हुआ। महाराष्ट्र की परंपरा के अनुसार, मुख्य विसर्जन 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर होना है, लेकिन गुरुग्राम के भक्तों ने रविवार को ही नाचते-गाते हुए बप्पा को विदा किया।
सेक्टर-14 तक निकाली भव्य शोभा यात्रा
सेक्टर-14 सामुदायिक भवन में सार्वजनिक गणेशोत्सव पूजा समिति द्वारा भव्य उत्सव आयोजित किया गया। सुबह की पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने पारंपरिक मराठी पोशाक में गणपति की आरती की। कई लोग अपने घरों के गणपति भी पंडाल में लाए। इसके बाद ओल्ड रेलवे रोड से होते हुए सेक्टर-14 तक एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जो वापस पंडाल पहुंची। यहां पर्यावरण-अनुकूल तरीके से एक बड़े टब में विसर्जन किया गया। विसर्जन के बाद मूर्तियों के न घुलने वाले अवशेष निकालकर पानी को पौधों में डाला जाएगा। अध्यक्ष शांता राम उदागे, उपाध्यक्ष गंगाधर गुंडे और अन्य कार्यकारिणी सदस्यों की मुख्य भूमिका रही। अंत में सदस्यों के लिए सम्मान समारोह आयोजित हुआ।
सोहना में विसर्जित किए गणपति बप्पा
अग्रवाल धर्मशाला स्थित तेलुगू वेलफेयर एसोसिएशन के पूजा पंडाल से भी गणपति बप्पा की विदाई धूमधाम से की गई। विदाई से पहले गणपति पूजा, आरती के बाद नारियल फोड़कर संगठन के सदस्यों ने गणपति के जयकारे लगाते हुए, नाचते गाते सोहना में विसर्जन के लिए ले गए।
विज्ञापन
सुबह पूजा और फिर किए बप्पा विदा
सेक्टर-9ए स्थित गौरी शंकर मंदिर में लोकमान्य गणपति महोत्सव के आयोजकों ने सुबह पूजा और आरती के बाद गणपति का विसर्जन किया। इसके पहले पारंपरिक पोशाकों में सजे मराठी परिवारों ने सेक्टर-9ए में गणपति की झांकी निकाली। कार्यक्रम के आयोजन में पद्माकर पाटिल, एकनाथ ढोणे, कमलाकर वाकेकर, विशाल जोशी, नंद किशोर विसेन, राम नाथ मालवे और राधेश्याम रहांगडाले की मुख्य भूमिका रही।
गुलाल में रंगा विदाई का जादू
सेक्टर-102 स्थित जॉय विले सोसाइटी में गणपति पूजन के बाद लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया गणपति बच्चा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के नारों के साथ गणपति विसर्जन किया। इसके पहले पंडाल में हवन का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में पराग आनंद, राकेश ठाकुर, सुनील भुटानी, रोहन, कैप्टन कार्तिक बख्शी आदि की मुख्य भूमिका रही।