Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Modern technology has transformed the fortunes of potters in Pataudi.

Gurugram News: आधुनिक तकनीक ने बदले पटौदी के कुम्हारों के दिन

Tue, 03 Nov 2026 05:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
Modern technology has transformed the fortunes of potters in Pataudi.
इलेक्ट्रिक चाक से पुश्तैनी कारोबार को मिली रफ्तार
विज्ञापन

प्रेमचंद पालमी
पटौदी। बदलते वक्त और तकनीक ने पटौदी क्षेत्र के कुम्हारों के पुश्तैनी कारोबार की सूरत बदल दी है। कभी पारंपरिक चाक को हाथों से घुमाकर हाड़-तोड़ मेहनत करने वाले शिल्पकार अब इलेक्ट्रिक चाक का सहारा ले रहे हैं। इस बदलाव ने न केवल उनकी शारीरिक मेहनत को बेहद कम किया है, बल्कि बर्तनों के निर्माण में लगने वाले समय की भी बड़ी बचत की है। आधुनिकता को अपनाकर यहां के कुम्हारों ने अपने व्यवसाय को नई गति दी है। दिवाली के मद्देनजर इस बार क्षेत्र के कई परिवारों ने कम समय में रिकॉर्ड संख्या में मिट्टी के दीये और बर्तन तैयार किए हैं, जिससे पारंपरिक कला के साथ-साथ उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।
------------------------
विज्ञापन

मशीन ने आसान किया काम
उनके परिवार में करीब 150 साल से मिट्टी के बर्तन बनाने का काम किया जा रहा है। उनके बुजुर्ग हाथ से चाक चलाकर बर्तन बनाते थे। वह वर्ष 2010 में दिल्ली के उत्तम नगर से इलेक्ट्रिक चाक लेकर आए थे। इस बार उन्होंने दिवाली के लिए करीब 20 हजार दीये तैयार किए हैं। -बलजीत प्रजापति, मिलकपुर गांव
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके परिवार में करीब 50 साल से यह पुश्तैनी काम हो रहा है। उन्होंने वर्ष 2005 में इलेक्ट्रिक चाक खरीदा था। इससे पहले की तुलना में मेहनत काफी कम हो गई है। बिजली की खपत जरूर होती है, लेकिन काम आसान हो गया है। उन्होंने करीब 80 हजार दीये तैयार किए हैं। -हरिओम प्रजापति, मिलकपुर गांव

उनके परिवार में भी करीब 50 साल से मिट्टी के बर्तन बनाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने वर्ष 2014 में इलेक्ट्रिक चाक से बर्तन बनाना शुरू किया। पहले जिस काम में दो घंटे लगते थे, वह अब इलेक्ट्रिक चाक से करीब आधे घंटे में पूरा हो जाता है। -मोनू प्रजापति, खोड़, गांव
इलेक्ट्रिक चाक ने कुम्हारों के काम को आसान बनाया है, लेकिन इस पुश्तैनी व्यवसाय के सामने दूसरी चुनौतियां भी हैं। सरकार की ओर से कुम्हार समाज को कारोबार आगे बढ़ाने के लिए अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। इसके चलते समाज के काफी लोगों ने मिट्टी के बर्तन बनाने का काम छोड़ दिया है। -रामकिशन प्रजापति, पटौदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed