फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Modern facilities in schools will be enhanced.

Gurugram News: स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं बढ़ेंगी

Mon, 12 Oct 2026 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Modern facilities in schools will be enhanced.
23 बिंदुओं पर होगा सर्वे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई शुरू होने के बाद अब विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देने की तैयारी है। इसके लिए सीएम एक्सीलेंस एंड अर्ली इंग्लिश स्कूलों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का सर्वे कराया जा रहा है। शिक्षा निदेशालय ने 23 बिंदुओं पर स्कूलों से जानकारी मांगी है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर जिन स्कूलों में सुविधाओं की कमी मिलेगी, वहां विकास कार्यों के लिए बजट जारी किया जाएगा।

विभाग का जोर इन स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ आधुनिक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराने पर है। इसके तहत स्कूलों में स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर एवं आईसीटी लैब, विज्ञान प्रयोगशाला, अटल टिंकरिंग लैब और व्यावसायिक शिक्षा लैब की स्थिति का आकलन किया जा रहा है। इसके अलावा लाइब्रेरी, खेल मैदान और अन्य जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता भी जांची जाएगी।
विज्ञापन


तैयार की जाएगी रिपोर्ट

सर्वे में स्कूलों की चारदीवारी, मुख्य प्रवेश द्वार, प्रिंसिपल कक्ष, स्टाफ रूम, रसोईघर और मिड-डे मील स्टोर की जानकारी मांगी गई है। वहीं छात्र-छात्राओं और महिला स्टाफ के लिए अलग शौचालय, दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए रैंप, शौचालय, पेयजल, बिजली कनेक्शन और हैंड वॉशिंग पॉइंट जैसी सुविधाओं की भी पड़ताल होगी। स्कूलों से प्रत्येक सुविधा के संबंध में हां या ना के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। सभी जिलों से जानकारी मिलने के बाद कमियों की सूची बनाई जाएगी। इसके बाद जिन स्कूलों में आवश्यक सुविधाओं का अभाव होगा, वहां प्राथमिकता के आधार पर बजट जारी कर निर्माण और अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed