{"_id":"649de0afd33579f42b0a7e07","slug":"mobile-snatched-from-two-people-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-8612-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दो लोगों से छीने मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दो लोगों से छीने मोबाइल
Fri, 30 Jun 2023 01:21 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Fri, 30 Jun 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मोबाइल झपटमारों को आतंक शहर में थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर में विभिन्न जगहों पर झपटमारों ने लोगों को अपने निशाने पर लिया। 24 घंटे में दो लोगों से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पहले मामले में राजस्थान के जयपुर निवासी विक्रम योगी ने डीएलएफ थाना पुलिस को शिकायत दी कि वह बुधवार को दिल्ली स्थित डीआरएफ कार्यालय के लिए जा रहे थे। जब वह सुबह करीब सात बजे इफ्को चौक पर पहुंचे तो अपने मोबाइल में गूगल मैप खोल रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आए और उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
दूसरे मामले में कंपनी के मैनेजर से मोबाइल छीन लिया। सेक्टर-56 थाना पुलिस को राजस्थान के भीलवाड़ा निवासी गोपाल ने बताया कि वह एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में मैनेजर के पद पर है। वह मंगलवार रात को घर के पास घूम रहे थे। इसी दौरान उनके पास एक आदमी ने फोन किया। वह फोन पर बात कर रहे थे, अचानक से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक और उसके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए।