फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Mobile phone found with prisoner in jail

Gurugram News: जेल में बंदी के पास मिला मोबाइल, तलाशी लेने वाले कर्मियों से हाथापाई

Thu, 31 Aug 2023 11:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Mobile phone found with prisoner in jail
जेल में बंदी के पास मिला मोबाइल, तलाशी लेने वाले कर्मियों से हाथापाई
विज्ञापन


सोहना (संवाद)। भोंडसी जेल में तलाशी के दौरान एक बंदी के पास से मोबाइल मिला है। पूछताछ के दौरान सेल के एक अन्य बंदी ने कर्मचारियों से हाथापाई की। उप जेल अधीक्षक की तरफ से भोंडसी थाने में तीन बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।




उप अधीक्षक जेल ने दर्ज कराई शिकायत में कहा कि बुधवार शाम सात बजे गिनती के दौरान अचानक मेटल डिटेक्ट से सेल नंबर पांच में बंदियों की तलाशी ली गई। कमरा नंबर तीन में से एक चार्जर और ईयर लीड बरामद हुई। इसके बाद सभी बंदियों की गहनता से जांच की गई। कमरा नंबर तीन में बंद विचाराधीन बंदी रेवाड़ी निवासी नवीन के अंडरवियर से एक मोबाइल पाया गया। इसमें सिम लगा हुआ था और यह चालू हालत में था। पूछताछ में नवीन ने बताया कि कमरे में अन्य बंदी फर्रुखनगर निवासी प्रवीन व पटौदी निवासी रोहित भी मोबाइल का इस्तेमाल करते थे। दबाव बनाने की नीयत से बंदी रोहित ने अपना सिर सेल की ग्रिल से टकराकर स्वयं को घायल कर लिया। वहीं, नवीन ने तलाशी लेने वाले कर्मचारियों से हाथापाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed