फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   MNREGA: Workers are shoveling on paper, work is being done by machines on the ground

मनरेगा: कागजों में फावड़ा चला रहे मजदूर, धरातल पर मशीनों से हो रहा काम

Tue, 23 Apr 2024 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
MNREGA: Workers are shoveling on paper, work is being done by machines on the ground
कुछ गांव तो ऐसे हैं, जिनमें कागजों में रास्ते बनाकर पेमेंट तक निकाल ली गई
विज्ञापन

मोहम्मद मुस्तफा
पिनगवां। प्रदेश के पिछड़े जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) योजना के तहत सरकार और अधिकारी भले ही ग्रामीण परिवारों को सौ दिन का रोजगार देने का दावा कर रहे हों, लेकिन धरातल पर मामला कुछ अलग है। यहां कागजों में तो मजदूर खूब तेजी से फावड़ा चलाकर मजदूरी कर रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर मजदूरों का काम जेसीबी मशीन और ट्रैक्टरों से कराया जा रहा है।
यह मामला किसी एक गांव का नहीं है, बल्कि जिले के अधिकतर गांवों का यही हाल है। इस मामले को लेकर सबसे ज्यादा सुर्खियों में नगीना और पिनगवां ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गांव हैं। मजदूरों को इस मामले की भनक तक नहीं है कि वह कागजों में फावड़ा भी चला रहे हैं। लेकिन मनरेगा की साइड पर विजिट करने से इस मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है। इतना ही नहीं, कुछ गांव तो ऐसे हैं, जिनमें कागजों में रास्ते बनाकर पेमेंट तक निकाल ली गई है, जबकि जमीनी स्तर पर लोग इंतजार कर रहे हैं कि शायद इस बार उनका रास्ता बनेगा। इस खेल में न केवल गांव का सरपंच अकेला शामिल होता है बल्कि ठेकेदार से लेकर एबीपीओ, जेई, बीडीपीओ, अकाउंटेंट, बैंकों के मैनेजर तक शामिल बताए जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो यह खेल सांठगांठ से खेला जा रहा है। इसमें संलिप्त हर व्यक्ति को बस अपने कमीशन की फिक्र है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नूंह जिला पिछली बार भी मनरेगा घोटाले को लेकर सुर्खियों में रहा था। जब अधिकारियों ने इसकी जांच की थी तो मामले का पर्दाफाश हुआ था। जिसमें कई गांवों के सरपंच, एबीपीओ पर मुकदमा दर्ज हुआ था। जिनमें से कई एबीपीओ तो घर बैठ गए, लेकिन कई जुगाड़ लगाकर बहाल हो गए और फिर से अपने मिशन में पहले की तरह ही लग गए। मनरेगा योजना की जानकारी उपलब्ध कराने वाली साइट में इस बार अलग तरीके से फेर बदल किया गया है। बताया जा रहा है कि ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि हर व्यक्ति कामकाजों की जानकारी न ले सके। इसका फायदा उठाकर सरपंच और ठेकेदार कागजों में काम दिखाकर मजदूरों के हक पर डाका डालने का काम कर रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों को इस मामले पर गौर करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा किया जा रहा है तो वह बिल्कुल गलत है। इस बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। जिन गांवों में ऐसा किया जा रहा है, उनकी जांच करके कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -रविंद्र चौहान, लोकपाल जिला नूंह
चित्र परिचय: 1, मनरेगा योजना के मजदूर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed