फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   MLA reviews preparations for three-day Tablighi congregation

Gurugram News: तीन दिवसीय तबलीगी जलसे की तैयारी का विधायक ने लिया जायजा

Mon, 20 Oct 2025 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
MLA reviews preparations for three-day Tablighi congregation
तिरवाड़ा नई गांव में 25 से 27 अक्तूबर आयोजित होगा जलसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। तिरवाड़ा नई गांव में 25 से 27 अक्तूबर तक तीन दिवसीय तबलीगी जलसा आयोजित किया जा रहा है। जलसे की तैयारियों को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। विधायक व पूर्व मंत्री चौ. मोहम्मद इलियास तथा उनके छोटे भाई पूर्व विधायक चौ. हबीबुर्रहमान ने रविवार को जलसा गाह पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने जलसे के जिम्मेदारान व आलिम हजरात से मुलाकात कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। विधायक मोहम्मद इलियास ने मौके पर मौजूद जिम्मेदारान को अपनी ओर से नकद दो लाख रुपये का योगदान दिया। उन्होंने जलसे के सफल आयोजन के लिए प्रशासन से भी सहयोग सुनिश्चित कराया। विधायक ने डीसी नूंह से फोन पर बातचीत कर जलसे के दौरान पानी, बिजली, सड़क, ठहरने की व्यवस्था, वुजू व टॉयलेट के लिए पानी की आपूर्ति, एम्बुलेंस सेवा, मेडिकल टीम, पार्किंग, साफ-सफाई और खानपान जैसी व्यवस्थाओं पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाहर से आने वाली जमातों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन

फोटो: तैयारियों का जायजा लेते विधायक मोहम्मद इलियास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed