फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   MLA Maman Khan met with sick children

Gurugram News: बीमारबच्चों से विधायक मामन खान ने की मुलाकात

Wed, 22 Apr 2026 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
MLA Maman Khan met with sick children
नूंह। जिले के गांव गंडूरी में मिठाई खाने से बीमार हुए एक ही परिवार के छह बच्चों का इलाज मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में जारी है। सोमवार को फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान ने अस्पताल पहुंचकर बच्चों और उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों की टीम से बच्चों के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन




डॉक्टरों ने विधायक को बताया कि सभी बच्चों की हालत में पहले से सुधार हो रहा है और उन्हें लगातार निगरानी में रखा गया है। विधायक ने चिकित्सकों को सख्त निर्देश दिए कि इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और बच्चों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले असलम नाम का एक ड्राइवर बड़कली चौक स्थित एक मिष्ठान भंडार से मिठाई खरीदकर घर ले गया था। वही मिठाई खाने के बाद परिवार के आठ मासूम बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने संबंधित मिष्ठान भंडार से मिठाई के सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed