फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   MLA inspected Laxman Vihar underpass

विधायक ने किया लक्ष्मण विहार अंडरपास का निरीक्षण

Fri, 16 Jul 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
MLA inspected Laxman Vihar underpass
गुरुग्राम। विधायक सुधीर सिंगला ने दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी रेल ट्रैक पर लक्ष्मण विहार फाटक पर बनाए जा रहे अंडरपास का निरीक्षण किया। उनके साथ जीएमडीए के सीईओ सुधीर राजपाल, जीएमडीए चीफ मनीराम शर्मा भी मौजूद रहे। विधायक सुधीर सिंगला ने अंडरपास का निरीक्षण कर अधिकारियों को जल्द से जल्द व गुणवत्तापूर्ण काम पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रोजाना एक लाख से अधिक लोगों की आवाजाही होती है इसलिए सुरक्षा नियमों के साथ जितनी जल्दी हो सके इसका काम पूरा किया जाए।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि लोगों को सुविधाएं देने के लिए सरकार ने अनेक परियोजनाएं शुरू की हैं। अंडरपास और फ्लाईओवर का यहां जाल बिछा दिया गया है। दिल्ली-जयपुर सड़क मार्ग से लेकर रेलमार्ग पर अंडरपास, फ्लाईओवर का काम जोरों पर है। केंद्र और हरियाणा सरकार के यहां प्रोजेक्ट जारी हैं। उन्होंने कहा कि लक्ष्मण विहार में जहां अंडरपास का काम शुरू हो गया है, वहीं गढ़ी-हरसरू में फाटक पर फ्लाईओवर का काम पूरा होने वाला है। आगे भी कई जगहों पर अंडरपास बना दिए गए हैं, ताकि लोगों को आने-जाने में कोई परेशानी ना हो। गुरुग्राम में ओल्ड दिल्ली रोड पर लेफ्टिनेंट अतुल कटारिया चौक पर फ्लाईओवर का काम तेज गति से चल रहा है। सेक्टर-10 चौक से द्वारका एक्सप्रेसवे पर कनेक्टिविटी को अच्छी सड़क बनाने के साथ फ्लाईओवर का काम भी जोरों पर हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed