{"_id":"63c44a8fa2e0d0051663a18f","slug":"mla-inaugurated-the-road-in-krishna-enclave-gurgaon-news-c-1-1-noi1080-212290-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: विधायक ने कृष्णा एनक्लेव में किया सड़क का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: विधायक ने कृष्णा एनक्लेव में किया सड़क का उद्घाटन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर के अशोक विहार क्षेत्र स्थित कृष्णा एनक्लेव में बनी सड़क का रविवार को गुरुग्राम विधायक सुधीर सिंगला ने उद्धाटन किया । यह सड़क एक सप्ताह में ही बनकर तैयार हो गई है। इस सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ गुरुग्राम विधायक ने गत सप्ताह ही किया था। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी काम को करने के लिए सही व नेक नीयत की जरूरत होती है। ठंड के बावजूद विकास के कार्यों में किसी भी तरह से रुकावट नहीं आने दी गई है। जो काम शुरू किये गये, वे या तो पूरे हो चुके हैं या फिर काम जारी है।
विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि गुरुग्राम के हर उस क्षेत्र में लंबित और नये कार्यों को पूरा करवाया जा रहा है, जहां पर लोगों को दिक्कत महसूस हो रही थी। वे लगातार इन कार्यों की मॉनिटरिंग भी करते रहते हैं। उन्होंने निर्माण ठेकेदारों को एक बार फिर से चेताया कि निर्माण के दौरान निर्माण सामग्री की गुणवत्ता में किसी तरह की कमी ना हो। उन्होंने लोगों को जागरूक होने का आह्वान करते हुए कहा कि कहीं से भी कोई गड़बड़ी लगे तो तुरंत उन्हें सूचित कर सकते हैं। सड़क के उद्धाटन के दौरान विधायक सुधीर सिंगला ने सोसाइटी के प्रांगण में बच्चों को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में पूर्व डिप्टी मेयर परमिंदर कटारिया, कृष्णा एनक्लेव से कालीदास अरोड़ा, राकेश गोयल, संजय राजपाल, अतीश अग्रवाल सहित क्षेत्र के अन्य लोग उपस्थित रहे।